कोर्ट ने आतिशी को भेजा समन, सीएम केजरीवाल ने मंत्री की गिरफ्तारी का जताया अंदेशा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा दायर मानहानि केस में आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने समन भेजा है। आतिशी को समन भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अब आतिशी की गिरफ्तारी होने का अंदेशा जताया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा मैंने पहले ही कहा था कि वे अगली बार आतिशी को गिरफ्तार करेंगे। उन्होंने कहा वो अब ऐसा करने की योजना बना रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने इसे पूरी तानाशाही करार देते हुए कहा पूरी तरह से कमजोर, तुच्छ और झूठे मामलों में, वे एक-एक करके AAP के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। अगर मोदी जी दोबारा सत्ता में आए तो हर एक विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, तानाशाही से हमारे प्यारे देश को बचाना अहम है।
बता दें दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी पर आप विधायकों को तोड़ने का बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि का केस दर्ज किया था। जिसके बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी नेता आतिशी को तलब किया है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार की तेज तर्रार मंत्री आतिशी को 29 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा है।
बता दें आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी को भाजपा द्वारा दायर मानहानि केस में कोर्ट ने समन भेज कर बुलाया है। आतिशी ने ये बयान एक प्रेस कान्फ्रेंस में ऑपरेशन लोटस के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में दिया था।
आतिशी ने कहा था मैं भाजपा से जानना चाहती हूं कि उन्होंने गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में बिना बहुमत के सरकार कैसे बनाई। उन्होंने पूछा था कैसे विधायक दूसरी विपक्षी पार्टियों से भाजपा में पहुंच जाते हैं, इस सवाल का जबाब उसे देना होगा। उसे ये भी बताना होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि एनसपी के दो टुकड़े हो जाते हैं और उसके सारे नेता भाजपा में आ जाते हैं और उसके सीबीआई और ईडी के केस बंद हो जाते हैं।
उन्होंने कहा ऑपरेशन लोटस भाजपा का जगजाहिर है। इस सवाल का जवाब भाजपा आम आदमी पार्टी को दे कि कैसे बिना बहुमत के राज्यों में भाजपा सरकार बनाती है?












Click it and Unblock the Notifications