कोरोना वायरस: दिल्ली में कार के भीतर मास्क पहनने की अनिवार्यता से मिली छूट

नई दिल्ली, 26 फरवरी: राजधानी दिल्ली में सरकार ने कोरोना से जुड़ी ज्यादातर पाबंदियों को खत्म कर दिया है या फिर इसमें छूट दी है। दूसरे तमाम प्रतिबंधों को हटाने के साथ-साथ कार में मास्क लगाने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। शनिवार को दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में निजी चार पहिया वाहनों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा। सोमवार (28 फरवरी) से ये आदेश लागू होगा।

 रादधानी दिल्ली

दिल्ली सरकार ने कहा है कि सोमवार से निजी कार में मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। डीडीएमए ने मास्क पहनने के कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए दंडात्मक प्रावधानों क तथ्यों की जांच करने के बाद ये फैसला लिया है।

दूसरे प्रतिबंध भी हटाए गए

दिल्ली में कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में तमाम कोरोना प्रतिबंधों को हटाए जाने पर फैसला लिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि सोमवार से दिल्ली में सभी कोरोना पाबंदियां हटा ली जाएंगी। डीडीएमए सभी प्रतिबंधों को वापस ले रहा है क्योंकि स्थिति में सुधार हो रहा है।

दिल्ली में मास्क ना पहनने पर 2000 के जुर्माने को कम करके 500 किया गया है। दिल्ली में सोमवार से नाईट कर्फ्यू सहित सभी कोरोना पाबन्दियां सोमवार से हटा ली जाएंगी। बसों और मेट्रो में खड़े होकर सफर करने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली में दुकानों और रेस्टॉरेंट खोलने की समय सीमा भी अब नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+