दिल्ली में पीक पर पहुंच चुकी कोरोना की लहर, अब कम होने लगेंगे केस: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

दिल्ली में पीक पर पहुंच चुकी कोरोना की लहर, अब कम होने लगेंगे केस:

नई दिल्ली, 15 जनवरी: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि राजधानी में कोरोना वायरस की लहर पीक पर पहुंच गई है। आने वाले दिनों में कोरोना के नए मामलों में और बढ़ोतरी नहीं होगी बल्कि केस कम होने लगेंगे। शनिवार को जैन ने कहा, पीक आ गया है और मामलों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। अब देखते हैं कि गिरावट कब शुरू होती है।

sdfbgh

सत्येंद्र जैन ने बताया है कि दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर है लेकिन मामले में गिरावट आने लगी है। पिछले 5-6 दिनों में अस्पताल में भर्ती होने की दर नहीं बढ़ी है। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में मामले कम होने वाले हैं। कल (शुक्रवार को) दिल्ली में कोरोना के मामले परसों की तुलना में साढ़े 4 हजार कम आए। आज, दिल्ली में कोविड के मामलों में 4,000 की कमी होने की उम्मीद है। पॉजिटिविटी रेट भी आज 30 फीसदी के करीब होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी बताया है कि अस्पतालों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है, दिल्ली के अस्पतालों में 85 फीसदी बिस्तर खाली हैं।

गुरुवार को दर्ज हुए थे रिकॉर्ड केस

गुरुवार 13 जनवरी को दिल्ली में 28 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए थे। ये अप्रैल 2020 के बाद एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इस बीच शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। दिल्ली में शुक्रवार को 24,383 नए मामले सामने आए। वहीं आज एक बार फिर नए मामलों में कमी आने की उम्मीद सत्येंद्र जैन ने लगाई है।

देश में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 15 जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में देश में 2 लाख 68 हजार नए मामले दर्ज किए गिए हैं और 24 घंटे में 402 लोगों की जान इस संक्रमण ने ली है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 14 लाख के पार हो गई है। वहीं इस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 752 पहुंच गई है। देश में अब तक खतरनाक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 6041 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, अब तक कई लोगों की इस वेरिएंट के चलते मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+