दिल्ली में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा, क्रिसमस-नए साल की पार्टियों पर रोक
नई दिल्ली, 22 दिसंबर: राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। खासतौर से कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के दौरान पार्टी करने यानी सामूहिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन मौकों पर दिल्ली में बड़े आयोजन नहीं हो सकेंगे।

डीडीएमए ने जारी किया आदेश
डीडीएमए ने अपने आदेश में सभी जिलाधिकारियों और डिस्ट्रिक्ट डीसीपी को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि राजधानी में क्रिसमस या नए साल पर का जमावड़ा नहीं हो। ऐसे किसी भी कार्यक्रम या ईवेंट की अनुमति न दी जाए जहां लोगों के बड़े पैमाने पर जुटने की संभावना है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए डीडीएम ने ये एहतियाती कदम उठाए हैं।
Recommended Video

आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के डीएम और डीसीपी को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सभी जिलों के डीएम और डीसीपी अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए उचित उपाय करें। किसी भी समारोह की इजाजत नहीं दे। साथ ही दुकानों और कार्यस्थलों पर बिना फेस मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाए। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों सख्ती से निपटा जाए। सभी से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

दिल्ली में बढ़े हैं केस
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या भी 50 के पार हो गई है। ऐसे में ये पाबंदिया लागू की गई हैं। माना जा रहा है कि नाइट कर्फ्यू पर भी विचार किया जा सकता है। इससे पहले मंगलवार को केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा कि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप डेल्टा की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है। ऐसे में आपातकालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय किए जाने के साथ ही जिला एवं स्थानीय स्तर पर सख्त एवं त्वरित रोकथाम कार्रवाई की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications