कोरोना वायरस: दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले, कोई नई मौत नहीं
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: राजधानी दिल्ली में कोरोना के आज कोरोना से कोई नई मौत नहीं दर्ज की गई है, वहीं एक्टिव केस भी घटे हैं। मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 34 नए मामले सामने आए। इस दौरान 38 रिकवरी हुई और कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इन 34 नए मामलों के बाद दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,39,252 हो गए हैं। जिसमें से 14,13,798 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना से दिल्ली में 25,089 मौतें अब तक हुई हैं। आज राज्य में कोरोना के 365 सक्रिय मामले हैं।

दिल्ली एक दिन पहले यानी सोमवार को कोरोना के 23 नए मरीज सामने आए थे। सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण किसी मरीज की जान नहीं गई थी। रविवार को कोविड के 29 नए मामले सामने आए थे और एक मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।
देश में कोरोना की स्थिति
Recommended Video
देश में बीते कुछ दिन से लगातार कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 14313 नए केस मिले हैं, जबकि 26579 मरीज ठीक हुए हैं। बीते 224 दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,39,85,920 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,33,20,057 हो गई है।
कोरोना वायरस के नए मामलों के अलावा मौतों की संख्या में भी कमी आई है। बीते एक दिन में संक्रमण की वजह से 181 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक्टिव केस घटकर 2,14,900 रह गए हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक वैक्सीन की कुल 95,89,78,049 डोज दी जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications