Construction Ban: दिल्ली सरकार का फैसला- निर्माण श्रमिकों को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

दिल्ली में प्रदूषण (Delhi pollution) खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। हाल ही में दिल्ली (Delhi) सरकार ने राजधानी में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद दिहाड़ी मजदूरों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई। इसको लेकर अब केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत निर्माण श्रमिकों को 5000 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। ये राशि तब तक मिलती रहेगी, जब तक दिल्ली में निर्माण कार्य दोबारा से शुरू नहीं हो जाते हैं।

polluti

मामले में सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने श्रमिकों को वित्तीय सहायता देने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को निर्देश दिया है कि वे प्रतिबंध की अवधि के दौरान हर श्रमिक को 5000 प्रति महीने दें। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे श्रमिकों को काफी ज्यादा राहत मिलेगी।

गोपाल राय ने कही ये बात
वहीं दूसरी ओर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या को राजनीति से हल नहीं किया जा सकता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) योजना को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाली डीजल बसों पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।

ऐसा है प्रदूषण का हाल
दिल्ली में बुधवार सुबह गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया, जबकि उससे सटे नोएडा में ये 406 दर्ज था। ये बहुत ही गंभीर श्रेणी का है। इस पर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 300 से ज्यादा AQI सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है। अगर ये इससे कम नहीं हुआ तो लोगों को गंभीर क्रोनिक बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को घर में रहने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+