दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी 21 उम्मीदवारों की सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट
Delhi Congress Candidates List: साल 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने है, इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
गुरुवार को हुई सीईसी की बैठक के बाद पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने जो सूची जारी की है उसमें दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव बादली से, रागिनी नायक वजीरपुर से, संदीप दीक्षित नई दिल्ली से, अभिषेक दत्त कस्तूरबा नगर से चुनाव लड़ेंगे।

देखें लिस्ट...
इससे पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची में महिलाएं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। ऐसे बहुत सारे युवा चेहरे आपको देखने को मिलेंगे जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। लेकिन कहीं न कहीं वे पूरी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े रहे हैं। निश्चित ही अरविंद केजरीवाल के सामने आपको एक मजबूत चेहरा देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications