कृषि कानून वापस होने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने टिकरी बॉर्डर पर किसानों के साथ मनाया जश्न
कृषि कानूनों की वापसी पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने टिकरी में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के साथ जमकर जश्न मनाया।
नई दिल्ली, 19 नवंबर। कृषि कानूनों को लेकर एक साल तक चले भारी विरोध के बाद आखिरकार सरकार को किसानों के सामने घुटने टेकने पड़े। मोदी सरकार ने शुक्रवार को विवादित तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। इसे किसानों की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। कानूनों के निरस्त होने पर सालभर से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों में जोरदार जश्न मनाया। कृषि कानूनों की वापसी ने विपक्ष को भी मोदी सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। तमाम विपक्षी दल इस वक्त खुद को किसानों के हितैषी के तौर पर पेश कर रहे हैं।
Recommended Video
कांग्रेस सांसद ने मनाया किसानों के साथ जश्न
कृषि कानूनों की वापसी पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने टिकरी में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के साथ जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर कई किसान हुड्डा को मिठाई खिलाते दिखे। बता दें कि अगले साल यूपी और पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रत्येक पार्टी कृषि कानूनों की वापसी पर किसानों के पक्ष में खड़ी होकर इस अवसर को भुनाने की कोशिश में लगी हुई है।

आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई है
कृषि कानूनों की वापसी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'आज 700 से अधिक किसान परिवारों, जिनके सदस्यों ने न्याय के लिए इस संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति दी थी, उनका बलिदान रंग लाया है। आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई है।'
फैसला सही समय पर आता तो 700 किसानों की जान नहीं जाती
इस अवसर पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यदि मोदी सरकार अहंकार न दिखाती तो न कानून बनता, न 700 किसानों की जान जाती। यह फैसला लेने में सरकार ने देर कर दी। यह बात तो साफ है कि मोदी सरकार ने आगामी चुनावों को देखते हुए यह फैसला लिया है, लेकिन अब चुनावों के परिणाम ही बताएंगे कि किसानों ने मोदी सरकार को माफ किया या नहीं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला विधायक का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल, वीडियो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications