कांग्रेस प्रत्‍याशी कन्‍हैया कुमार ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, बोले तानाशाही के खिलाफ मिल कर लड़ेगे

Kanhaiya Kumar met Sunita Kejriwal: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में पिछले एक महीने से बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार विरोध कर रही है।

वहीं बुधवार को उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा सीट के प्रत्‍याशी कांग्रेस उम्‍मीदवार कन्‍हैया कुमार ने सीएम केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

Kanhaiya Kumar met Sunita Kejriwal

इस मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रत्‍याशी कन्‍हैया कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा सुनीता केजरीवाल से उनकी मुलाकात एक शिष्‍टाचार मुलाकात थी और हमने उन्‍हें आश्वसन दिया कि भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ वो आम आदमी पार्टी के साथ हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने कहा जिस तरह की तानाशाही चल रही है, किसी को भी जेल में डाला जा सकता है। मैंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की और कहा कि हम तानाशाही के खिलाफ इस लड़ाई में हम एक साथ हैं।

इसके साथ ही उत्‍तर पूर्वी सीट से कांग्रेस उम्‍तमीदवार कन्‍हैया कुमार ने दावा किया कि दिल्‍ली की 4 सीटों पर नहीं बल्कि हम 543 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, और दिल्‍ली में इंडिया गठबंधन के अंतर्गत हम (आम आदमी पार्टी और कांग्रेस) सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+