Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM Rekha Gupta Attack: सीएम रेखा गुप्ता पर अटैक के बाद कैसी है उनकी हालत, जानें ताजा अपडेट

CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की सियासत में मंगलवार, 20 अगस्त को उस समय बड़ा हादसा हुआ जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर जनसुनवाई (Jan Sunvai) कार्यक्रम के दौरान हमला कर दिया गया। घटना ने पूरे राजनीतिक गलियारे में सनसनी मचा दी है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थीं।

इस दौरान अचानक एक शख्स आगे बढ़ा और उन पर हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू में किया और आरोपी को पकड़ लिया। वहीं, मुख्यमंत्री को तुरंत सुरक्षित उनके आवास के अंदर ले जाया गया।

cm-rekha-gupta-attack-news-health-update

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब हमला हुआ उस समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दर्जनों लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुन रही थीं। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मुख्यमंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

कैसी है सीएम की हालत?

जैसे ही मुख्यमंत्री को उनके आवास पर लाया गया, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा,"सीएम स्थिर हैं। मैं उनसे मुलाकात करने के बाद पूरी जानकारी साझा करूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता और इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

"विपक्ष की साजिश है हमला" - सिरसा

दिल्ली मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री पर हमले की कड़ी निंदा की और इसे उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश करार दिया। उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश में कहा, "मैं जनसुनवाई के दौरान सीएम पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं। यह विपक्ष की साजिश है, क्योंकि वे यह सहन नहीं कर पा रहे कि मुख्यमंत्री जनता के बीच घंटों बैठती हैं और सीधे लोगों से मिलती हैं। इसमें साफ तौर पर एक राजनीतिक षड्यंत्र दिखाई देता है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है और जल्द ही सारी सच्चाई सामने आएगी।"

कपिल मिश्रा बोले- "कायराना हमला"

दिल्ली के एक और मंत्री कपिल मिश्रा ने इस घटना को "कायराना हमला" बताया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान किया गया हमला बेहद कायराना कदम है। जो लोग आयुष्मान कार्ड, देवी बस सेवा, सीवर सिस्टम के सुधार और यमुना की सफाई से डरते हैं, वे अब ऐसी हरकतों पर उतर आए हैं। जनता के जनादेश से बनी यह दृढ़ सरकार न तो झुकेगी और न ही रुकेगी। दिल्ली के विकास के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा।"

हमले की जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने हमले के आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई जा सकती है। शुरुआती जांच में इस घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सेहत पूरी तरह सुरक्षित है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। घटना के बाद सत्ता पक्ष इसे विपक्ष की राजनीतिक साजिश बता रहा है, जबकि जनता में भी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हमला व्यक्तिगत नाराजगी का नतीजा था या किसी बड़े राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+