कांग्रेस MLA सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर पंजाब में गरमाई सियासत, केजरीवाल बोले- INDIA एलायंस नहीं छोड़ेंगे
विपक्षी दलों के संगठन आईएनडीआईए में शामिल प्रमुख दल कांग्रेस के साथ अलायंस के दूसरे दल आम आदमी पार्टी से टकराव के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आईएनडीएआईए के प्रतित आम आदमी पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अलायंस से पार्टी खुद को अलग नहीं करेगी। वहीं पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर व्यक्तिगत टिप्पणी से इनकार करते हुए सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी मादक पदार्थों की तस्करी के सख्त खिलाफ है।
गुरुवार को पंजाब के कांग्रेस विधायक खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जन खड़गे ने अपनी लड़ाई जारी रखने को कहा। उन्होंने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा, "अगर कोई हमारे साथ अन्याय करता है, तो हम उसे बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हैं"। मैं इसकी डिटेल लूंगा... मामला कुछ भी हो, अगर कोई अन्याय करता है तो वह ज्यादा दिनों तक
टिक नहीं रह पाता।"

वहीं सीएम केजरीवाल आईएनडीएआई के अंदरूनी कलह को चिपाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आईएनडीएआई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आप आईएनडीएआई अलायंस से अलग नहीं होगी।" उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी की सरकार पंजाब में नशीली दवाओं के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। ,सीएम ने कहा कि मुझे पता चला है कि पंजाब पुलिस ने कल कुछ कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है। मेरे पास विवरण नहीं है। आप पुलिस से प्राप्त कर सकते हैं। हमने नशीली दवाओं के खिलाफ युद्ध छेड़ा है। मैं किसी भी व्यक्तिगत मामले पर टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन हम हैं लत ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध।"
वहीं पंजाब सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा है सीएम मान ने तय किया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। ऐसे में विपक्षी दलों के गठबंधन में आप के बने रहने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि अरविंद केजरीवाल ने साफ किया है कि उनकी पार्टी 'आप' के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अलायंस से अलग नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications