Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केजरीवाल का आरोप- पीएम हमें खत्‍म करना चाहते हैं, मनीष सिसोदिया केस में नहीं मिला कोई सबूत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। आप विधायक अमनातुल्लाह खान (Amanatullah Khan) से बुधवार को मिलने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा सभी फाइलों की जांच हो चुकी है एक भी पैसे का घोटाला नहीं हुआ है।

सीएम ने कहा इसके अलावा हमारी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया के केस में एक भी सबूत नहीं मिला है लेकिन उन्‍हें जेल में डाल दिया या है। केजरीवाल ने कहा कि ये सब करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें खत्‍म करना चाहते हैं।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

दिल्‍ली सीएम ने दावा किया कि मनीष सिसोदिया केस में पिछले हफ्ते सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सबूत मांगा लेकिन मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत पेश नहीं कर सके। इसका मतलब है कि सारे केस झू्ठे हैं।

सीएम केजरीवाल ने बताया आप विधायकों के खिलाफ 170 से अधिक केस दर्ज किए है। इन 170 मामलों में 140 फैसले हमारे पक्ष में है। उन्‍होंने हमारे मंत्रियों और वरिष्‍ठ नेताओं को अरेस्‍ट करना शुरू किया है। उन्‍होंने संजय सिंह को अरेस्‍ट किया और मंगलवार को अमानतुल्‍लाह खान के घर पर छापेमारी की। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा मामला कोर्ट में है इसलिए अभी अधिक कुछ नहीं कहूंगा।

सीएम ने कहा मनीष सिसोदिया के केस में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के जज के बार-बार कहने पर सबूत नहीं पेश किया जिससे साफ है कि उनके पास मनीष सिसौदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है । इसका मतलब है कि पूरा मामला फर्जी है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश है कि आप को कुचल दिया जाए।

केजरीवाल ने कहा मैं मोदी जी को चैलेंज कराता हूं कि एक पैसे का भी कुछ मिला हो तो बताओ। इसके साथ ही सीएम ने कहा क्‍या आपको लगता है अगर कुछ मिला होता तो मुझे छोड़ देते?

प्रधानमंत्री पर बसरते हुए दिल्‍ली सीएम ने कहा मोदी की चाल और जुबान में अहंकार है। उन्‍होंने देश का महौल खराब कर दिया है। उन्‍से हर कोई डरा हुआ है।

केजरीवाल ने कहा 2015 में जब हमारी सरकार दिल्‍ली में बनी उसके तुरंत बाद शुंगलू कमेटी बनाई और 400 जांच की गई लेकिन कोई भी गड़बड़ी जांच टीम को नहीं मिली। उन्‍होंने कहा अब तक जितने जजमेंट आए हैं, उसमें हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला। क्‍या आपको लगता है कि अगर उन्‍हें कुछ मिला होता तो वो हमें छोड़ देते?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+