सीएम केजरीवाल ने दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में अत्याधुनिक एसी पूल का किया उद्घाटन, एथलीटों से पूरा किया वादा

AC pool in Delhi Sports School: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने आज सिविल लाइंस स्थित दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में वातानुकूलित इंडोर स्वीमिंग पूल का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों के हवाले कर दिया। सीएम केजरीवाल ने स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

AC pool in Delhi Sports School

दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी ने सिविल लाइंस में जो ये स्पोर्ट्स स्‍कूल स्‍कूल में इंडोर स्‍वीमिंग पूल बनवाया है यहां पर तैराकी की ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ियों को निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा स्‍वीमिंग संबंधी सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

सीएम योगी ने एथलीटों के लिए बेजोड़ समर्थन का वादा पूरा करते हुए दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में ये अत्याधुनिक एसी पूल खोलकर प्‍लेयर्स को समर्पित किया है।

सीएम योगी ने इस अवसर पर एथलीटों से बात की। इसके साथ ही कहा कि

हमारी सरकार में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे। स्पोर्ट्स स्कूल में नए इंडोर स्वीमिंग पूल की शुरुआत करते हुए सीएम ने कहा स्पोर्ट्स स्कूल में बच्चों के खेलने की शानदार व्यवस्था हैं, यहां रहने-खाने से लेकर खेलने और पढ़ने तक का सारा ख़र्च दिल्ली सरकार उठाती है। इस स्कूल में हम आने वाले चैम्पियन्स तैयार कर रहे हैं जो भविष्य में भारत को ओलम्पिक मेडल दिलाएँगे और भारत का तिरंगा फहराएंगे

हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, कमी है सिर्फ उनका साथ देने की। हम बच्चों का साथ देकर उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं ताकि भारत खेलों में भी नंबर 1 बन सके।

सीएम ने बताया कि इसी दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में 172 बच्चों को ओलंपिक के 10 खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ओलंपिक हमारे दिल्‍ली के एथलीट बेहतरीन प्रदर्शन करें और अधिक मेडल लाए, इसी उद्देश्य से ही हमने दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई है।

सीएम ने बताया मुंडका में 80 एकड़ में बन रही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में 2500 छात्रों को ओलंपिक के 20 खेलों में ट्रेनिंग दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+