CM केजरीवाल का सभी अस्पतालों को निर्देश, हर 2 घंटे में बेड की संख्या दिल्ली कोरोना ऐप पर रहे अपडेट
नई दिल्ली, मई 7। राजधानी दिल्लीी के अस्पतालों में बेड की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार ने अस्पताल प्रशासन को कुछ निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि कोरोना संकट के साथ-साथ ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अस्पतालों में बेड को लेकर काफी मारामारी है। इसी समस्या के समाधान के लिए केजरीवाल सरकार ने सभी अस्पतालों को बेड के बारे में खास निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि दिल्ली कोरोना ऐप (Delhi Corona App ) पर हर 2 घंटे में बेड की उपलब्धता की जानकारी देते रहें।

सरकार के इस निर्देश के बाद अस्पतालों को हर 2 घंटे में बेड की संख्या की जानकारी ऐप पर देनी होगी। इससे ये फायदा होगा कि मरीजों को बेड के लिए इधर से उध भटकना नहीं पड़ेगा। दिल्ली सरकार का यह आदेश राजधानी के सभी अस्पतालों के लिए जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अस्पतालों को हर 2 घंटे के भीतर ये अपडेट करते रहना होगा कि उनके पास बेड की उपलब्धता की क्या स्थिति है।
आपको बता दें कि इस निर्देश के बाद केजरीवाल सरकार ने इस काम की निगरानी के लिए जिम्मेदारी भी तय कर दी है। दिल्ली सरकार के आदेश के तहत अस्पताल बेड की डिटेल दिल्ली कोरोना ऐप पर डाल रहे हैं या नहीं, यह देखने का काम अस्पतालों में बनाए गए नोडल ऑफ़िसर और इंचार्ज का होगा। उन्हें इसका पूरा पालन करवाना होगा।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए केजरीवाल सरकार ने बीते दिनों घोषणा की कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अंदर 1200 आईसीयू बेड तैयार कर लिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications