'पाकिस्तानी लोगों को हमारी नौकरी और घर दे दिए...', CAA को लेकर सीएम केजरीवाल ने केंद्र को घेरा

केंद्र सरकार ने सीएए लागू करने का ऐलान कर दिया है। ठीक लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार द्वारा सीएए लागू किए जाने पर अब दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो शेयर कर समझाया है कि सीएए कानून देश के हित में कैसे नहीं है? इसके साथ ही नागरिकता संशोधन नियमों के कार्यान्वयन को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की और जमकर घेरा।

CM Kejriwal

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा बीते दस सालों से भाजपा की केंद्र सरकार को सीएए लागू करने की याद नहीं आई और अब लोकसभा चुनाव से पहले इन्‍हें इसे लागू करने की अचानक से याद आ गई। उन्‍होंने कहा अगर केंद्र सरकार ने बीते दस सालों में काम किया होता तो इन्‍हें चुनाव से पहले ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके साथ ही केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा वर्तमान समय में महंगाई और बेरोजगारी देश के सामने सबसे बड़ी समस्‍या है, रोजगार के लिए युवा सड़कों पर भटक रहे हैं। केजरीवा ने कहा अब सीएए लागू करके उनके हिस्‍से के रोजगार को छीनकर पाकिस्‍तान, बांग्लादेश और अफगानिस्‍तान से आए अल्‍पसंख्‍यकों को भारत की नागारिकता देकर उन्‍हें भारत में रोजगार और घर देगी।

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने बताया सीएए कानून अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारतीय वीज़ा भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी शरणार्थियों के लिए इन देशों के वैध पासपोर्ट या वैध पासपोर्ट के बिना भारतीय नागरिकता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्‍होंने कहा सवाल उठता है कि भाजपा ऐसा क्‍यों कर रही है? तो मुझे बताया गया है कि तीन देशों के अल्पसंख्यकों को भारत के विभिन्न हिस्सों में बसाकर भाजपा अपना वोट बैंक बढ़ाना चाहती है। यह इस चुनाव में नहीं हो सकता है, लेकिन 2024 के बाद के चुनावों में होगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 मार्च को नागरिकता संशोधन नियमों के कार्यान्वयन को अधिसूचित किया, जो दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम, जिसे सीएए के नाम से जाना जाता है, के कार्यान्वयन को सक्षम बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+