CM आतिशी ने किराड़ी में विश्वस्तरीय स्कूल का किया उद्घाटन, बोलीं- 'सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर आ रहा है'
New Delhi: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री आतिशी ने किराड़ी में एक नए विश्वस्तरीय 70 कमरों और आधुनिक Labs वाले सरकारी स्कूल को जनता को समर्पित किया। इस दौरान स्थानीय विधायक ऋतुराज झा भी उपस्थित रहे।
इस खास मौके पर आतिशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दस साल पहले यह क्षेत्र दिल्ली का पिछड़ा इलाका माना जाता था लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। आज जिस सरकारी स्कूल का उद्घाटन हुआ है, वह यहां के प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर है।

उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में AAP सरकार हर साल अपने बजट का 25% हिस्सा शिक्षा पर खर्च कर रही है। शिक्षकों को विदेशों और IIM में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर आ रहा है। आतिशी ने कहा, यहां के विधायक ऋतुराज और यहां के लोगों ने कोर्ट में लड़ाई लड़कर DDA से यह जमीन ली और स्कूल बनवाया। दस साल पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल टूटे-फूटे और बदहाल होते थे लेकिन 2015 में AAP सरकार बनते ही हालात बदलने शुरू हुए और आज दिल्ली सरकार के बजट का 25% हिस्सा शिक्षा पर ख़र्च होता है
बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री आतिशी ने बीते दिन GGSSS झिलमिल कॉलोनी स्कूल में नए अकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। साथ ही पूर्वी दिल्ली और द्वारका को विश्वस्तरीय नई स्कूल इमारत का तोहफा दिया था।
अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
वहीं, इस मौके पर आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, दिल्ली में शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हमारा मिशन जारी है। आज एक और शानदार सरकारी स्कूल किराड़ी में शुरू हुआ। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दिल्ली के सरकारी स्कूलों की ये शानदार ईमारतें दिल्ली के हमारे बच्चों के सपनों को समेटे हैं, जहाँ हर बच्चा पढ़ेगा, बढ़ेगा, और चमकेगा।












Click it and Unblock the Notifications