CM आतिशी ने दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में की पदयात्रा

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार को तुगलकाबाद इलाके में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने जनता के बीच अरविंद केजरीवाल का पत्र बांटा। आतिशी ने केजरीवाल पर हुए कथित हमले को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर किसी भी हद तक जाने को आमादा है।

पत्र बांटने के दौरान आतिशी ने कहा कि केजरीवाल जी का ये पत्र पढ़ लेना पता चल जायेगा कि अगर BJP आ गई तो क्या होने वाला है। इस मौके पर AAP विधायक सहीराम पहलवान के नेतृत्व में जनता ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

Arvind Kejriwal

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आतिशी ने कहा कि केजरीवाल जी को जान से मारना चाहती है BJP। क्योंकि केजरीवाल जी लाखों बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनवाते हैं। उन्हें जेल इसलिए भेजा ताकि वो दिल्लीवालों के काम ना कर पाए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता के आशीर्वाद से चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे अरविंद केजरीवाल।

बीजेपी पर हमलावर हुई आप

कल दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पदयात्रा के दौरान आप ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित हमले का आरोप लगाया। इसे लेकर पार्टी के सभी शीर्ष नेता बीजेपी के खिलाफ मुखर हैं और केजरीवाल के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+