सीएम आतिशी ने दिल्लीवासियों को दी बड़ी सौगात, पंजाबी बाग फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी सरकार दिल्लीवासियों को रोज नई सौगात दे रही है। पश्चिमी दिल्ली में धौलाकुआं से आजादपुर तक करीब 18 किलोमीटर का सफर अब सिग्नल फ्री हो गया है। गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।

दिल्ली की जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए दो बड़ी परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। आनंद विहार अप्सरा बार्डर फ्लाईओवर पहले से चालू है। वहीं आज से पंजाबी बाग फ्लाईओवर जनता के लिए खोल दिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने इसका निर्माण करवाया है।

Atishi

पंजाबी बाग Club Road Flyover की क्या हैं विशेषताएं

-यह 1.12 किलोमीटर का 6 लेन वाला फ्लाइओवर है

-इस फ्लाइओवर से नज़फ़गढ़, आज़ादपुर, राजा गार्डन और पश्चिम विहार इलाके में आने वाले वाहनों को तीन Red Light के जाम से निजात मिलेगी

-इस Flyover से हर रोज़ 3 लाख से ज़्यादा लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी

पंजाबी बाग Club Road Flyover से दिल्लीवालों का क्या लाभ मिलेगा

सीएम आतिशी ने अपने संबोधन में Club Road Flyover का लाभ बताया

-हर साल लगभग 11 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल बचेगा

-इस एक फ़्लाइओवर को बनाकर AAP सरकार ने 65,000 पेड़ों जितना प्रदूषण कम किया है

-इस Flyover से हर रोज़ दिल्ली की जनता के 40,800 घंटे बचेंगे

सीएम आतिशी ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा कि दिल्लीवालों ने ईमानदारी से काम करने वाली आम आदमी पार्टी को चुनकर सरकार में भेजा, जिस वजह से आज दिल्ली में देश के किसी भी शहर से कम महंगाई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने Infrastructure पर निवेश किया और इसका फायदा दिल्ली की अर्थव्यवस्था पर हुआ। दिल्ली की GDP जिस तेजी से बढ़ी है उतनी देश में किसी भी राज्य की नहीं बढ़ी है। दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय भी तेजी से बढ़ी है। 2014 में यह 2 लाख 47 हज़ार रुपये थी और अब यह 4 लाख 62 हज़ार हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+