सीएम आतिशी ने मनीष सिसोदिया संग मनाई दिवाली
New Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आप नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ दिवाली मनाई। सीएम आतिशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउट एक्स पर तस्वीरें साझा कर लोगों को शुभकामनाएं दी। मनीष सिसोदिया ने अपने परिवार के साथ माँ लक्ष्मी की आरती की, दीये जलाए और खुशियों और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान आतिशी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
इससे पहले आतिशी ने आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। उन्होंने केजरीवाल और उनकी पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की। अपने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा कर लिखा- अपने जीवन के प्रेरणास्रोत से मुलाकात की, जो मुश्किल से मुश्किल वक्त में हौसला नहीं खोते हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी X पर अपनी ओर से दिवाली की शुभकामनाएं दी, सभी के लिए खुशियों और समृद्धि की प्रार्थना की।












Click it and Unblock the Notifications