सुंदर नगरी हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं सीएम आतिशी; गृहमंत्री अमित शाह पर बोला हमला

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आपराधिक गतिविधियों की बढ़ती घटनाओं ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। इन अपराधों की गंभीरता विशेष रूप से चिंताजनक है, और यह ध्यान देने योग्य है कि रिपोर्ट किए गए मामले उन अपराधों की कुल संख्या का केवल एक अंश दर्शाते हैं, जो रिपोर्ट नहीं किए जाते हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने सुंदर नगरी में पिछले दिनों दिनदहाड़े मारे गये मृतक मनीष जी के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

आतिशी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा- सुंदर नगरी में पिछले दिनों दिनदहाड़े 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। आज मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। दिल्ली सरकार की ओर से मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

Atishi

बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, इस पूरे घटना को लेकर सीएम आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला। आतिशी ने कहा, भाजपा शासित केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ़ एक काम है - दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को संभालना। लेकिन वो इसमें पूरी तरह से फेल है। शहर में सरेआम गोलियां चलना, उगाही, मर्डर रोजमर्रा की बात हो गई है। लेकिन गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रैलियों में व्यस्त है। अमित शाह जी: राजनीति करने के बजाय दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को सम्भालने की अपनी जिम्मेदारी निभाए। आपकी नाकामी से दिल्ली क्राइम कैपिटल बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+