Swati Maliwal: 'गालियां देकर मुझे धक्का दिया', अब विभव कुमार ने दर्ज कराई स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत
Swati Maliwal Assault Case: लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के अंदर बवाल मचा हुआ है। पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार के खिलाफ पुलिस में मारपीट और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद अब विभव कुमार ने भी मालीवाल के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी है।
स्वाति मालीवाल के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद अब अपने बचाव में पूर्व पीए विभव कुमार ने भी पुलिस में अपना पक्ष रखते हुए शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने दावा किया कि सीएम सुरक्षा और सीएमओ स्टाफ की बार-बार आपत्ति के बावजूद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास में "जबरन और अवैध रूप से प्रवेश किया।

केजरीवाल को फंसाने की बताई साजिश
आम आदमी पार्टी ने मालीवाल के आरोप के पीछे भाजपा को घेरते हुए कहा कि यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाने की भगवा पार्टी की साजिश है। आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दावा किया है कि स्वाति मालीवाल बिना अपॉइंटमेंट के सीएम आवास पहुंची थीं और उनका इरादा केजरीवाल पर आरोप लगाने का था।
इधर, स्वाति मालीवाल के खिलाफ अपनी शिकायत में विभव कुमार ने कहा कि 13 मई की सुबह मालीवाल जबरदस्ती और बिना अधिकार के मुख्यमंत्री आवास में घुस गईं।
झूठा फंसाने की कोशिश
विभव ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा, "उन्होंने ना सिर्फ सीएम रेजिडेंट की सुरक्षा का उल्लंघन किया, हंगामा किया और शिकायतकर्ता (विभव) के साथ मारपीट की, बल्कि अब वह नीचे हस्ताक्षरकर्ता शिकायतकर्ता को झूठा फंसाने की कोशिश कर रही है ताकि उस पर अनुचित दबाव बनाया जा सके।"
Written Compliant submitted by email by Shri Bibhav Kumar against Ms Swati Maliwal to SHO Civil Lines on 17.05.2024 pic.twitter.com/vCL4LlRKOO
— AAP (@AamAadmiParty) May 17, 2024
धक्का दिया और गालियां दी
विभव ने आगे आरोप लगाया कि मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास के अंदरूनी हिस्सों में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ''इससे क्रोधित होकर स्वाति मालीवाल ने शिकायतकर्ता को धक्का दे दिया। फिर वह गुस्से में सोफे पर बैठ गई और पीसीआर को डॉयल कर दिया और शिकायतकर्ता के बारे में झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए।"
इसी के साथ उन्होंने मालीवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के कर्मचारियों पर चिल्लाने और दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। आप ने शिकायत पत्र पोस्ट करते हुए लिखा कि विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ 17.05.2024 को SHO सिविल लाइन्स को ईमेल द्वारा लिखित शिकायत पेश की है।












Click it and Unblock the Notifications