दिल्लीवालों को 24 घंटे स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए सीएम केजरीवाल गंभीर, समीक्षा बैठक में अहम चर्चा

दिल्ली को 24 घंटे स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए केजरीवाल गंभीर, समीक्षा बैठक में अहम चर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार प्रदेश के लोगों को 24 घंटे शुद्ध और स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए गंभीरता स काम कर रही है। मुख्यमंत्री रविंद केजरीवाल इस लेकर खुच गंभीरत हैं और इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली को नल से 24 घंटे स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने को लेकर आज उन्होंने दिल्ली सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में तय किया गया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार से जो पानी फसलों की सिंचाई में इस्तेमाल के छोड़ा जा रहा है, उस पानी को दिल्ली वालों को पीने के लिए ले लिया जाए और इसके एवज में दिल्ली सरकार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को अपने एसटीपी से उतना ही ट्रीटेड पानी देने के लिए तैयार है।

 CM Arvind Kejriwal Promise to provide 24 hours clean water to entire Delhi, Review meeting on water reuse and ground water recharge

मुख्यमंत्री ने जल मंत्री और डीजेबी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में दोनों सरकारों से विस्तार से बातचीत की जाए, ताकि उनसे सिंचाई में इस्तेमाल हो रहे पीने योग्य पानी को प्राप्त किया जा सके। साथ ही, झील और वाॅटर बाॅडीज से पीने योग्य पानी प्राप्त करने और डीएसआईआईडीसी एरिया में सीईटीपी से ट्रीटेड पानी को आरओ के जरिए और शुद्ध कर पुनः इस्तेमाल करने योग्य बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में जल मंत्री सत्येंद्र जैन, डीजेबी के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा, डीएसआईआईडीसी और दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड और डीएसआईडीसी के अधिकारियों से पानी को दोबारा इस्तेमाल के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साथ ही, दिल्ली के अंदर हर घर को नल के जरिए 24 घंटे स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए चल रही विभिन्न परियोजनाओं की कार्य प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पीने योग्य पानी की क्षमता को और अधिक बढ़ाने पर विशेष तौर पर चर्चा की।

बैठक में हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फसलों की सिंचाई में इस्तेमाल हो रहे साफ पानी को प्राप्त करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम को अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार औचंदी नहर में फसलों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ती है। साथ ही, हरियाणा सरकार इसी नहर के जरिए दिल्ली सरकार को पीने योग्य पानी भी देती है। इस बात पर विचार किया गया कि हरियाणा सरकार द्वारा जो पानी फसलों की सिंचाई के लिए औचंदी नहर में छोड़ा जाता है। चूंकि यह पानी भी साफ और पीने योग्य होता है। इसलिए हरियाणा सरकार से सिंचाई के लिए औचंदी नहर में छोड़े जाने वाले पानी को भी ले लिया जाए और उसका इस्तेमाल दिल्ली में पीने के लिए किया जाए। औचंदी नहर के पास ही दिल्ली सरकार का रिठाला एसटीपी स्थित है। दिल्ली सरकार, हरियाणा से सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले पानी को लेने के एवज में रिठाला एसटीपी से उतना ही ट्रीटेड पानी औचंदी नहर डाल देगी। हरियाणा सरकार सिंचाई के लिए औचंदी नहर में 25 एमजीडी पानी छोड़ती है, दिल्ली सरकार रिठाला एसटीपी से उतना ही ट्रीटेड पानी वापस कर देगी। यह मामला अपर यमुना रिवर फ्रंट बोर्ड के पास है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश किए कि इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए, ताकि दिल्ली को पीने योग्य और ज्यादा पानी मिल सके।

दिल्ली सरकार हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से भी पीने के लिए पानी लेती है। यूपी सरकार भी बहुत सारा पानी फसलों की सिंचाई में इस्तेमाल करती है। यह पीने भी साफ और पीने योग्य है। दिल्ली सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि अगर यूपी सरकार सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले 140 एमजीडी पानी को भी दिल्ली को पीने के लिए उपलब्ध करा दे, तो दिल्ली सरकार अपने एसटीपी से यूपी सरकार को 140 एमजीडी पानी वापस दे देगी। एसटीपी से ट्रीटेड पानी से फसलों की सिंचाई की जा सकती है। सीएम ने अधिकारियों को इस मामले में भी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने झीलों और वाॅटर बाॅडीज के माध्यम से भूजल पुनर्भरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की और जिस एरिया में भूजल का स्तर उपर है, उन क्षेत्रों भूमिगत जल को निकालने की समय सीमा पेश करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से जानकारी मांगी है कि झील और वाॅटर बाॅडीज से कितना पानी ट्रीट किया जाता है और दिल्ली को पीने योग्य कितना ट्रीटेड पानी मिलता है। सीएम ने अधिकारियों को इसका आंकलन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस पानी को पुनः उपयोग में लिया जा सके।

बैठक में डीएसआईआईडीसी एरिया में इस्तेमाल होने वाले पानी के संबंध में भी चर्चा की गई। डीएसआईआईडीसी को 7 से 8 एमजीडी पानी की जरूरत होती है। इसमें दिल्ली जल बोर्ड से डीएसआईडीसी को दो एमजीडी पानी मिलता है। डीएसआईआईडीसी शेष पानी की जरूरत को अपना सीईटीपी के जरिए पूरी करती है। बैठक में निर्णय लिया गया कि डीएसआईआईडीसी सीईटीपी से ट्रीटेड पानी को दोबारा इस्तेमाल योग्य बनाने के लिए आरओ लगाएगी, ताकि पानी को और अधिक शुद्ध किया सके। डीएसआईआईडीसी आरओ के पानी को अपनी एरिया में आपूर्ति करेगी। डीएसआईआईडीसी अधिकारियों ने बताया कि यदि वह अपने सीईटीपी से ट्रीट पानी को आरओ के जरिए और शोधित करके अपने एरिया में आपूर्ति करती है, तो दिल्ली जल बोर्ड को 2 एमजीडी पानी की बचत हो जाएगी, जिसका इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+