CM Arvind Kejriwal के घर के पास ड्रोन दिखा! जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा, सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक ड्रोन देखे जाने की जानकारी मिली है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

CM Arvind Kejriwal के घर के पास Drone देखे जाने की सूचना सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के पास देखे गए ड्रोन की सूचना मिलने के बाद पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।
ड्रोन मामले में दिल्ली पुलिस की जांच
दिल्ली पुलिस के बयान पर आई मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, इस मामले में अभी तक ड्रोन बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि केजरीवाल से हाल ही में सीबीआई ने कई घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद ड्रोन का मामला चौंकाने वाला है।
नो फ्लाई जोन में पहुंचा ड्रोन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम चार बजकर 46 मिनट पर सूचना मिली कि सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के ऊपर एक ड्रोन देखा गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक रिहायशी इलाका रेड नो फ्लाई जोन या नो ड्रोन जोन में आता है।
CM आवास के कर्मचारी ने देखा ड्रोन
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर तैनात एक पीसीआर वाहन को मुख्यमंत्री आवास के एक कर्मचारी द्वारा देखे जाने की सूचना दी गई थी।
Recommended Video
कंप्लेन पर तत्काल पहुंची दिल्ली पुलिस, ड्रोन नहीं मिला
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के लॉन में बैठे कर्मचारी ने ड्रोन देखा। अधिकारी ने कहा कि सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन उस समय कोई ड्रोन दिखाई नहीं दिया।
केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंताएं
डीसीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय से एक लिखित सबमिशन प्राप्त हुआ है और कानूनी प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि केजरीवाल की सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। सार्वजनिक रूप से उन्हें थप्पड़ पड़ चुके हैं।
केजरीवाल पर हमले नए नहीं
थप्पड़ के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक केजरीवाल पर अंडे और स्याफी फेंकने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। 2016, 2019 में केजरीवाल की सुरक्षा का मुद्दा उछला था। 2021 में भी एजेंसियों ने अलर्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications