बांग्लादेश में चिन्मय दास गिरफ्तार, केजरीवाल ने मोदी सरकार से की ये अपील
New Delhi: आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बांग्लादेश में संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश में अन्यायपूर्ण तरीके से गिरफ्तार किए गए संत चिन्मय कृष्ण दास के साथ पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है।
संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश में अन्यायपूर्ण तरीके से गिरफ्तार किए गए संत चिन्मय कृष्ण दास के साथ पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है।

आप सुप्रीमो केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि केंद्र सरकार से अपील करता हूं। इस मामले में हस्तक्षेप करके संत चिन्मय दास को जल्द से जल्द मुक्त कराएं।
बता दें कि बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल है। गली-मोहल्लों में गोलियां चल रही हैं, व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं, सरे आम हत्याएं हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा अमित शाह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications