मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स का किया शुभारंभ, कहा- संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे

Delhi State School Games 2024-25: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी में आयोजित Delhi State School Games 2024-25 का शुभारंभ किया। उद्घाटन मौके पर CM आतिशी ने सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन कर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने किया है।

इस दौरान सीएम आतिशी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता प्राप्त करने की इच्छा का परिचायक है। दिल्ली सरकार का मानना है कि बच्चों में प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती। खेलो और प्रगति करो और मिशन एक्सीलेंस जैसी पहलों के साथ, दिल्ली सरकार छात्रों को प्रशिक्षण और संसाधनों तक पहुंचाने के लिए उनका समर्थन के लिए समर्पित है।

Atishi Marlena

बता दें कि दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स का आयोजन गुरुवार को शुरू हुआ और पूरे नवंबर तक चलेगा। इसके तहत 5 नवंबर को एथलेटिक्स मीट आयोजित किया गया जाएगा। दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय द्वारा हर साल इस खेल का आयोजन किया जाता है। इनमें सभी आय वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। इन खेलों के आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य स्कूली जीवन से ही बच्चों के अंदर खेलकूद की प्रतिभा को निखारने और खेल के प्रति बच्चों को प्रेरित करने के लिए किया जाता है। इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को दिल्ली सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+