दिल्ली कोचिंग हादसे की CBI ने तेज की जांच, जहां हुई 3 छात्रों की मौत उस बेसमेंट में पहुंची टीम
Delhi Coaching Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुई 3 छात्रों की मौत के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथ में ले लिया है। इसी के साथ सीबीआई की टीम ने हादसे की जांच भी शुरू कर दी है।
27 जुलाई को हुए हादसे के बाद बुधवार (07 अगस्त) को सीबीआई के 10 से ज्यादा अधिकारी RAU's IAS कोचिंग सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने कोचिंग सेंटर के उस बेसमेंट की जांच की, जहां बारिश का पानी भरने की वजह से तीन यूपीएससी एस्पिरेंट्स की डूबने से मौत हो गई थी।

दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर एक्शन
CBI ने यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले के बाद उठाया है, जिसमे दिल्ली पुलिस की ओर से की गई शुरुआती जांच से असंतुष्टि जताई थी। सीबीआई ने 2 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद FIR दर्ज की, जिसमें "घटना की गंभीरता और इसमें लोक सेवकों द्वारा भ्रष्टाचार शामिल हो सकता है" को ध्यान में रखा गया है।
दिल्ली पुलिस कर रही थी जांच
बता दें कि कोचिंग हादसे को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय सतर्कता आयोग को समयबद्ध तरीके से सीबीआई जांच की निगरानी के लिए एक सीनियर ऑफिसर की नियुक्त करने को भी कहा है। शुरुआत में इस हादसे की दिल्ली पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन अब सीबीआई की इस केस में एंट्री हो गई है।
ऐसे में अब केस के दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए गए हैं, जिसने एक एफआईआर दर्ज की है और जल्द ही गहन जांच के लिए घटनास्थल का दौरा करेगी। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपडेट देते हुए बताया कि शुरुआती औपचारिकताओं के बाद सीबीआई की टीम जल्द ही मामले की विस्तृत जांच के लिए घटनास्थल का दौरा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications