CBI Manish Sisodia: डिप्टी सीएम के अरेस्ट होते ही परिजनों से मिले CM केजरीवाल-मान, बीजेपी पर गंभीर आरोप
दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने सिसोदिया को अरेस्ट किया। कार्रवाई के तत्काल बाद सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिसोदिया के परिजनों से मुलाकात की। जानिए ताजा अपडेट

CBI Manish Sisodia की गिरफ्तारी पर बयान जारी कर चुकी है। AAP नेताओं के आक्रोश के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिसोदिया की फैमिली से मिलने पहुंचे। सिसोदिया के परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ दिखे। फैमिली से मिलने के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने मीडिया से भी बात की।
ईमानदार और राष्ट्रवादी लोगों की गिरफ्तारी
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, मनीष सिसोदिया ईमानदार आदमी हैं। वह देश की सेवा करते रहे हैं। उन्होंने वंचित छात्रों के लिए कड़ी मेहनत की और दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बदल दिया। आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हम देख रहे हैं कि देश भर में कितने ईमानदार और राष्ट्रवादी लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
बीजेपी AAP को तोड़ना चाहती है
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मनीष जी ही नहीं, बल्कि जो भी केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ बोलता है, उसे गिरफ्तार करवा देते हैं। वे नहीं चाहते कि उनकी अनुमति के बिना कुछ हो। इस तरह लोकतंत्र काम नहीं करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ताकत और सिस्टम का बेजा का इस्तेमाल कर AAP को तोड़ना चाहती है।
गौतम अडाणी का नाम लिए बिना BJP पर हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना नाम लिए गौतम अडाणी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा, जो लोग भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का पैसा खा रहे हैं, वो जो बैंकों का पैसा खा गए हैं। जिनकी चर्चा देश में व्यापक रूप से हो रही है उन्हें जेल जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी डरी नहीं है। हम भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से बाहर आ गए हैं।
सीबीआई सिसोदिया से 8 घंटे तक करती रही इनक्वायरी
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंचे। उन्होंने भी सिसोदिया के परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की विवादित आबकारी नीति के मामले में जांच के बाद अरेस्ट किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनसे 8 घंटे तक पूछताछ की गई।
AAP नेताओं का आक्रोश, सिसोदिया की रिहाई पर क्या बोले
बता दें सिसोदिया की गिरफ्तारी को केजरीवाल बीजेपी की गंदी राजनीति बता चुके हैं। आप नेताओं ने ट्वीट कर लिखा है कि 'जेल के ताले टूटेंगे मनीष सिसोदिया छूटेंगे।' आप नेता आतिशी ने भी सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कमेंट किया। उन्होंने कहा पिछले एक साल से ऐसी कार्रवाई की आशंका थी।
कोर्ट में सबूत नहीं दिखा सकेगी बीजेपी
आतिशी ने कहा, पिछले 1 साल से बीजेपी उनके खिलाफ एक रुपये का भी भ्रष्टाचार का सबूत नहीं दिखा पाई। यह गिरफ्तारी किसी जांच से संबंधित नहीं थी... कोई न कोई बहाना तो बनाना ही था। जब यह मामला कोर्ट में जाएगा तो बीजेपी एक रुपये का भी सबूत नहीं दिखा पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications