मनीष सिसोदिया पर आर्थिक गड़बड़ी के आरोप, केजरीवाल बोले- पगला गए हैं मोदी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CBI की ओर से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच शुरू करने पर पीएम मोदी को पागल कहा है।

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनीष के खिलाफ यह जांच टॉक टू एके में गड़बड़ी के आरोप में शुरू की गई है। जांच शुरू होने पर मनीष ने ट्वीट कर लिखा है- 'स्वागत है मोदी जी! आइए मैदान में। कल सुबह आपकी सीबीआई का अपने घर और दफ्तर में इंतज़ार करूँगा। देखते हैं कितना ज़ोर है आपके बाजुए कातिल में।'

CBI ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ शुरू की जांच, केजरीवाल बोले- पगला गए हैं मोदी

बता दें कि टॉक टू एके शो, सोशल मीडिया पर किया गया था जिसमें कथित तौर पर आर्थिक गड़बड़ी के आरोप लगे थे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मोहल्ला क्लिनिक में उनकी बेटी को सलाहकार बनाए जाने के संबंध में सीबीआई ने जांच शुरू की है। इन जांचों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा है- ऐसा लगता है मोदी जी बिलकुल पगला गए हैं। देश के PM को बस एक यही काम रह गया है। हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं।'

CBI ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ शुरू की जांच, केजरीवाल बोले- पगला गए हैं मोदी

बता दें कि टॉक टू एके शो 17 जुलाई 2017 को सुबह 11 बजे लांच हुआ था, जिसमें केजरीवाल लाइव वीडियो के जरिए लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी थी। ये भी पढ़ें: चीन ने कहा हम मोदी के बयान से सहमत लेकिन NSG और मसूद पर नहीं बदलेंगे राय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+