इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 38 लाख का सोना, दुबई से दिल्ली लेकर आई कनेडियन महिला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आईजीआई एयरपोर्ट (इंदिरा गांधी हवाई अड्डा) पर कस्टम विभाग ने 38.44 लाख रुपए कीमत का सोना जब्त किया है। यह सोना एक कनेडियन महिला दुबई से लेकर दिल्ली आई। एडिशनल कमिश्नर अमनदीप सिंह ने बताया कि महिला से सोने के कंगन बरामद हुए। जब उससे पूछताछ की तो ठीक से जवाब नहीं दे पाई। सिक्योरटी को देख वह सकपका गई। जिसके बाद कस्टम की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

दुबई से 14 कंगन लेकर दिल्ली आई कनेडियन महिला

दुबई से 14 कंगन लेकर दिल्ली आई कनेडियन महिला

ग्रीन चैनल चेकिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों ने जब तलाशी ली तो महिला के पास सोने के 14 कंगन मिले। उसके बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह इतने सोने के कंगन किसके पास ले जा रही थी।

पहले भी जब्त हुआ था 3 करोड़ का सोना

पहले भी जब्त हुआ था 3 करोड़ का सोना

अगस्त के पहले सप्ताह में भी आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने करीब तीन करोड़ रुपए कीमत का सोना जब्त किया था। एडिशनल कमिश्नर डॉ. अमनदीप सिंह के मुताबिक, सोना लाने वाले दो लोग भारतीय ही थे। उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उनसे 12 गोल्ड बार और 4 छोटे सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।

60 किलो सोने की स्मगलिंग कर चुके थे दो जने

60 किलो सोने की स्मगलिंग कर चुके थे दो जने

पकड़े गए उन दोनों लोगों ने सोने के बार लाल कलर की टेप में लपेट कर बैग में छुपा रखे थे। उन्होंने कुबूल किया कि वे अब तक 60 किलो सोने की स्मगलिंग कर चुके हैं। इतने सोने की कीमत करीब 16.80 करोड़ रुपए होती है। इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी यहां कस्टम विभाग ने अलग-अलग दो मामलों में करीब 2.49 करोड़ के सोने के साथ 4 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

चार ​विदेशी जूते में सोना छुपाकर लाए

चार ​विदेशी जूते में सोना छुपाकर लाए

उन विदेशियों में 3 चीन का और 1 अफगानिस्तान मूल का था। उन्होंने धाेखा देने के लिए सोने के पेंच बनाकर बैग में लगा रखे थे। इसके अलावा बैग की बेल्ट का बक्कल, चाबी का छल्ला, बुद्धा का प्रतीक चिन्ह-सब सोने था। एक जने ने जूते में भी सोना छिपा रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+