Delhi Rains: लाहौरी गेट के पास बिल्डिंग गिरी, 10 लोग अस्पताल में भर्ती, मासूम की मौत

Building collapses in Delhi: दिल्ली में रुक-रुककर जारी बारिश के बीच फरासखाना लाहौरी गेट एरिया में वाल्मीकि मंदिर के पास इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे की सूचना के तुरंत बाद दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कई लोगों के फंसने होने की आशंका के बाद टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में 4 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को अस्पताल मेंं इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 Delhi Building collapses

हादसा रविवार शाम करीब साढ़े सात हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक लाहौरी गेट इलाके में एक बिल्डिंग अचानक ढह गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

वहीं अब लाहौरी गेट पर एडीसीपी सेंट्रल अक्षत कौशल ने बताया कि कुल 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक 4 साल की बच्ची को मृत लाया गया था। डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि यह दो मंजिला इमारत थी और जर्जर हालत में थी। कई लोग घायल हो गए। 10 लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 साल की बच्ची की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ की 5 टीमें मौके पर मौजूद हैं।

इससे पहले जानकारी देते हुए दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि लाहौरी गेट के पास एक घर गिर गया। 5 फायर टेंडर मौके पर अब तक 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में 3-4 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+