5 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आईं BRS नेता कविता, परिवार से मिलकर हुईं भावुक
BRS Leader K Kavitha came out of Tihar jail: बीआरएस नेता के कविता मंगलवार रात को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शराब नीति मामले में करीब 5 महीने की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आ गई हैं।
जेल से बाहर आने के बाद कविता ने अपने बेटे, पति और भाई केटीआर को गले लगाया, जो उनका स्वागत करने के लिए जेल के बाहर मौजूद थे। इसी के साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ उनका वेलकम किया।

बदले की राजनीति के कारण जेल: कविता
Recommended Video
बीआरएस नेता ने जेल से बाहर निकलते सबसे पहले लोगों का अभिवादन किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें बदले की राजनीति के कारण जेल भेजा गया था और अब उनकी पार्टी और मजबूत होकर वापस आएगी।
परिवार से मिलकर हुईं भावुक
के कविता ने कहा कि, "लगभग साढ़े पांच महीने बाद अपने बेटे, भाई और पति से मिलकर मैं भावुक हो गई। इस स्थिति के लिए केवल राजनीति जिम्मेदार है। पूरा देश जानता है कि हमें सिर्फ राजनीति के कारण जेल में डाला गया। हम लडे़ंगे और खुदको बेगुनाह साबित करेंगे।"
'हमें अटूट बना दिया'
उन्होंने आगे कहा कि स "हम कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ेंगे। उन्होंने गैरकानूनी रूप से हमें जेल भेजकर बीआरएस और केसीआर की टीम को अटूट बना दिया है।"
बता दें कि इस साल 11 अप्रैल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में के. कविता को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनको जेल भेज दिया।
सबूतों से छेड़छाड़ नहीं: सुप्रीम कोर्ट
जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों मामलों में गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ करने का उनकी ओर से कोई प्रयास नहीं होना चाहिए। इसी के साथ कोर्ट ने उनको 10-10 लाख रुपए का जमानत बांड भरने को कहा।
जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि कविता करीब पांच महीने से हिरासत में है और इन मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उसके खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications