Delhi Crime: फिर सामने आया श्रद्धा वॉकर जैसा मामला, महिला का शव कई टुकड़ों में मिला

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में लगातार दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। मंगलवार की रात को डबल मर्डर के बाद अब गीता कॉलोनी में एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास महिला का शव मिला है।

पुलिस ने बताया कि सुबह तकरीबन 9.15 बजे हमे इस घटना की जानकारी मिली थी। फ्लाईओवर के नीचे महिला के शव के टुकड़े अलग-अलग पड़े थे। मामले की जांच की जा रही है, साथ ही शव की पहचान करने की कोशिश हो रही है।

crime

जिस तरह से यह घटना सामने आई है उसके बाद एक बार फिर से चर्चित श्रद्धा मर्डर केस की यादें ताजा हो गई है। श्रद्धा वॉकर की हत्या के बाद भी उसके शव के टुकड़ों को लिव इन पार्टनर ने अलग-अलग जगह पर फेंक दिया था।

इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

घटना की पुष्टि करते हुए डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि महिला की दो टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है और इसकी तफ्तीश चल रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि महिला की उम्र 35-40 वर्ष के आसपास है।

इस मामले में कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह शव किस महिला का है और इस वीभत्स हत्या के पीछे कौन है।

बता दें कि पिछले हफ्ते सफदरगंज अस्पताल के पीछे जंगल में भी लाश मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और इस मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि इस मामले में यह तक पता नहीं चल पाया है कि शव महिला का है या पुरुष का। बताया जा रहा है कि शव 15 दिन पुराना है और शव पर नमक डाला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+