'A से एडवरटाइजमेंट और B से बहानेबाजी', बीजेपी ने AAP की ABCD शराब नीति पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 24 जुलाई: आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में नई शराब नीति लेकर आई, जिस पर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही है। मामले में बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि केजरीवाल की ABCD शराब नीति में A का मतलब एडवरटाइजमेंट और B का मतलब बहानेबाजी है। इसके अलावा C का मतलब करप्शन और कवरअप है, जबकि D का मतलब डिविएशन या डायवर्जन। इस वजह से बीजेपी इस नीति का लगातार विरोध कर रही है।

liquor

पूनावाला के मुताबिक आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शराब माफिया को 144 करोड़ रुपये की छूट दी। उनकी पार्टी एक ओर पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा कर रही, तो दूसरी ओर दिल्ली के लोगों को शराब की लत लगा रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की इस नई शराब नीति ने 'हैप्पीनेस क्लासेस' मॉडल को 'हैप्पीनेस ग्लासेस' मॉडल से बदल दिया है। जब दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच के आदेश दिए तो उनकी नीति खुल गई। बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक उनकी पार्टी की नीति हर घर में पानी पहुंचाने की है, जबकि केजरीवाल की नीति हर घर में शराब पहुंचाने की।

क्यों हो रही सीबीआई जांच?
आपको बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने शुक्रवार को दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। उनका मानना है कि इस नीति में कई खामियां हैं, जिसका उद्देश्य कुछ निजी शराब कारोबारियों और उच्चतम रैंक के व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया है। हालांकि केजरीवाल इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सत्येंद्र जैन को पहले ही केंद्र सरकार गिरफ्तार करवा चुकी है, अब इस जांच के जरिए आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया जाएगा। ये भारत में एक नई व्यवस्था है। वे (केंद्र) तय करते हैं कि किसे जेल जाना है, फिर उस व्यक्ति के खिलाफ फर्जी केस बनाया जाता है। ये मामला फर्जी है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+