तेजिंदर बग्गा से मिले तेजस्वी सूर्या और गोवा सीएम प्रमोद सावंत, बोले- उनके साथ बहुत गलत हुआ
नई दिल्ली, 7 मई: दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा से आज भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने मुलाकात की है। दोनों नेता तेजिंगर बग्गा के दिल्ली स्थित घर पहुंते और उनसे मिले। बग्गा को शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन हरियाणा की पुलिस ने कुरुक्षेत्र में उनको छुड़ाकर वापस दिल्ली पुलिस को दे दिया था। इस घटनाक्रम को लेकर ही आज भाजपा नेताओं का आना जाना बग्गा के घर लगा है।

Recommended Video
बेंगलुरू से भाजपा सांसद और भाजयुमो प्रमुख तेजस्वी सूर्या ने आज शाम भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और उनके पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा से उनके आवास पर मुलाकात की। सूर्या ने कहा कि जो बग्गा के साथ हुआ वो गलत है, ये केजरीवाल के तानाशाही रवैये को दिखाता है।
गोवा सीएम प्रमोद सावंत भी तजिंदर बग्गा से मिले। सावंत ने कहा, मैं यहां अपने युवा मोर्चा के भाई तजिंदर सिंह बग्गा से मिलने आया हूं। मैं भी भाजयुमो उपाध्यक्ष रह चुका हूं। मेरे भाई बग्गा ने अभी एक ट्वीट किया तो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पुलिस के माध्यम से मामला दर्ज किया, जिसने बाद में दिल्ली पुलिस को बताए बिना उनका अपहरण कर लिया। मैं इसे अपहरण कहूंगा। बग्गा के पिता के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, पुलिस को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। मैं दिल्ली और हरियाणा पुलिस की सराहना करता हूं, क्योंकि उन्होंने उसे बीच-बीच में रोका और वापस ले आए। मैं केजरीवाल के बयान की निंदा करता हूं।
सावंत ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि गोवा ने आप को चुनाव में उसकी जगह दिखाई, दिल्ली भी अन्याय के खिलाफ खड़ी होगी और गोवा में जो हुआ वह दिल्ली में होगा। गोवा में आप कभी सत्ता में नहीं आएगी और दिल्ली की जनता भी यही बताएगी।












Click it and Unblock the Notifications