बीजेपी MP साक्षी महाराज को लगाया 97 हजार का चूना, बिहार से पकड़े गए दो ठगों ने खाते से निकाले पैसे
बीजेपी MP साक्षी महाराज को लगाया 97 हजार का चूना, बिहार से पकड़े गए दो ठगों ने खाते से निकाले पैसे
दिल्ली, जून 29: फर्जी चेक और जाली हस्ताक्षर कर ठगों ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद साक्षी महाराज को चूना लगा दिया। ठगों ने सांसद साक्षी महाराज के बैंक खाते से 97,500 रुपए निकाल लिए। बता दें कि ठगों ने तीसरा चेक भी लगाया था, लेकिन पैसे नहीं निकाल पाए। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बिहार से हुई है।
Recommended Video

नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि किसी ने दो फर्जी चैक से उनके एसबीआई बैंक खाते से 97,500 रुपए निकाल लिए हैं। सांसद ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिन चैक से रुपए निकाले गए हैं वह उनके पास हैं। पुलिस ने एसबीआई बैंक से डिटेल्स निकाली तो पता लगा कि आरोपियों ने सांसद के बैंक खाते से तीन फर्जी चैक लगाए थे। लेकिन तीसरे चैक पैसे नहीं निकाल पाए।
उसके बाद यूपीआई के जरिए तीन अलग-अलग खातों में पैसे भेज दिए गए। बाद में एटीएम से सारे पैसे निकाल लिए गए। मामला हाईप्रोफाइल था तो पुलिस तुरंत हरकत में आई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के खाते का एक स्टेटमेंट और फर्जी चेक की एक प्रति हासिल की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निहाल सिन्हा का पता पटना में चला और छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसके पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए। बताया कि सिन्हा की ओर से मुहैया जानकारी पर दिनेश राय को भी शहर से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि उसके पास से एक नकली चेक और डेबिट कार्ड बरामद किया गया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दिनेश राय रैकेट का सरगना था और वो निहाल को फर्जी चैक देता था। निहाल इन चैक को अलग-अलग बैंकों में जमा कर पैसे ट्रांसफर करता था। इस काम के लिए उसे ठगी की रकम में 30 फीसदी कमीशन मिलता था। फिलहाल पुलिस दिनेश राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी बैंकों में 50 हजार से कम का ही चैक लगाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वो एक हजार से ज्यादा लोगों के बैंक खाते से करोड़ों रुपये निकाल चुके हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications