Vijendra Gupta: दिल्ली विधानसभा के अगले सत्र तक के लिए BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता सस्पेंड, जानिए कारण

सदन की कार्यवाही के दौरान दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और विजेंद्र गुप्ता के बीज तीखी बहस हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अगले सत्र तक के लिए निलंबित कर दिया है।

BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता सस्पेंड
Photo Credit:

Vijendra Gupta: बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा के अगले सत्र तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने विधायक विजेंद्र गुप्ता को अगले सत्र तक के लिए निलंबित कर दिया है। विजेंद्र गुप्ता अब अगले बजट सत्र तक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने विजेंद्र गुप्ता को एक साल के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि विजेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को सदन में ब्रीच ऑफ प्रिविलेज का नोटिस दिया था। लोकसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि विजेन्द्र गुप्ता ने खराब मंशा से ये नोटिस दिया है। इसको लेकर स्पीकर और विजेन्द्र गुप्ता के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक को अगले बजट सत्र तक निलंबित कर दिया।

वहीं, दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली के सालाना बजट को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच जारी विवाद थम गया। होम मिनिस्ट्री ने दिल्ली वार्षिक बजट 2023-24 को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने 'आप' सरकार को भी जानकारी दे दी है।अब केंद्र सरकार की ओर से क्लियरेंस मिलने के बाद दिल्ली सरकार अपना 2023-24 बजट पेश किया जा सकेगा। हालांकि, आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र पर दिल्ली के बजट को रोकने का आरोप लगाया था।

Recommended Video

    Delhi Budget को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, Kejriwal ने PM Modi को लिखी चिट्ठी | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली के बजट के कुछ बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आपत्ति जताई गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बारे में दिल्ली सरकार से स्पष्टिकरण मांगा था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के कदम को गुंडागर्दी करार दिया था।

    अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से दिल्‍ली सरकार को फाइल में अपनी आपत्तियां दर्ज करा दी गई थीं, जिन पर उनकी तरफ से अभी तक जवाब तक नहीं भेजा गया, ऐसे में केंद्र सरकार को दोष देना गलत है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के बजट को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, 'आप' सरकार को दी जानकारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+