अपनी ही पार्टी के सांसद गौतम गंभीर के खिलाफ LG से क्यों शिकायत कर रहे भाजपा विधायक
दिल्ली बीजेपी विधायक अनिल कुमार बाजपेयी अब खुलकर अपनी ही पार्टी के सांसद गौतम गंभीर (MP Gautam Gambhir) के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने बीजेपी पर भूमि के अवैध आवंटन (Illegal allotment of Land) का आरोप लगाया है।
Delhi News: दिल्ली बीजेपी विधायक अनिल कुमार बाजपेयी अब खुलकर अपनी ही पार्टी के सांसद गौतम गंभीर के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से सांसद गौतम गंभीर (MP Gautam Gambhir) पर उनके संसदीय क्षेत्र में भूमि के अवैध आवंटन (Illegal allotment of Land) आरोप लगाया है। इस संबंध में भाजपा एमएलए ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मामले की जांच सीबीआई कराने की मांग की है।

अनिल कुमार वाजपेयी (MLA Anil Kumar Bajpai) पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर से विधायक है। उन्होंने कूड़ा घरों (Dhalaos) के लिए आवंटित जमीन (Garbage House Land) को जन रसोई, लाइब्रेरी या दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। एमएलए अनिल ने इसके लिए दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना को लिखे पत्र में इसे 'अवैध आवंटन' कहा है और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
भाजपा विधायक ने अपनी इस मांग को लेकर आगे कहा कि कूड़ा घरों का उचित प्रयोग ना होने से एक जगह पर कूड़ा एकत्र करने में असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है। इसे सफाईकर्मियों को दिक्कत हो रही है।
विधायक अनिल कुमार बाजपेयी ने एलजी को लिखे खत में आरोप है कि पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में कूड़ाघरों को एमसीडी ने एनजीओ, निजी संगठनों और व्यक्तियों के नाम अवैध रुप से आवंटित कर दिया है। उन्होंने पत्र में मामले की जांच सीबीआई से कराने और इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की। बता दें कि दिल्ली में कूड़ाघर यानी Dhalaos तीन दीवारों से घिरा होता है। बीजेपी विधायक का आरोप है कि कूड़ा घरों को रसोई, लाइब्रेरी जैसी स्ट्रक्चर में बदल दिया गया और इसका मालिकाना हक निज व्यक्तियों या फिर कई एनजीओ और निजी संगठनों के हाथों में दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications