Delhi Assembly: ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे BJP विधायक, हंगामे के बाद सदन स्थगित
ल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भाजपा विधायकों से सदन में सिलेंडर ले जाने पर सवाल करते हुए कहा कि सुरक्षा के बावजूद वे उन्हें सदन में कैसे लाए?

BJP MLA oxygen cylinder Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सत्र के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब भाजपा विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर सदन पहुंच गए। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर वायु प्रदूषण को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप सरकार वायु प्रदूषण को रोकने में नाकाम रही है।
हालांकि, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भाजपा विधायकों से सदन में सिलेंडर ले जाने पर सवाल करते हुए कहा कि सुरक्षा के बावजूद वे उन्हें सदन में कैसे लाए? "चूक" का संज्ञान लेते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर सुरक्षाकर्मियों को अपने कक्ष में बुलाया।
Recommended Video

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कथित हस्तक्षेप को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा सदस्यों के बीच वाकयुद्ध के बाद दिल्ली विधानसभा को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया था। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने 'बच्चों की शिक्षा और शिक्षकों के प्रशिक्षण में अवैध और अवांछित बाधाओं और हस्तक्षेपों' पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की थी।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 जनवरी यानी आज से शुरू हुआ है। यह शीतकालीन सत्र 18 जनवरी तक चलेगा। केजरीवाल सरकार ने तीन दिवसीय विधानसभा का सत्र बुलाया है। इस दौरान सभी विधायकों को विशेष सलाह दी गई है। मौजूदा COVID-19 स्थिति को देखते हुए सभी विधायकों को फेस मास्क पहनकर सदन में आने को कहा गया है।
शासन के मुद्दे पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ टकराव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधानसभा के तीसरे सत्र के चौथे भाग की बैठक 16 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधानसभा के तीसरे सत्र के चौथे भाग की बैठक 16 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी।
यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली समेत इन राज्यों में भीषण शीतलहर, इस दिन हो सकती है झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications