बीजेपी के आरोपों पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने जारी किया बयान, BJP ने मनीष सिसोदिया की खबर को बताया था 'पेड न्यूज'
नई दिल्ली, 19 अगस्त: एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार को सीबीआई की छापेमारी की। सीबीआई की छापेमारी का विरोध जताते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 'सीबीआई ने यह छापा उसी दिन मारा जिस दिन अमेरिका के प्रमुख अखबार 'न्यूयार्क टाइम्स' में मनीष सिसोदिया के काम की तारीफ करते हुए खबर छपी। जिस पर बीजेपी ने इसे पेड न्यूज का आऱोप लगाया है। अब इस खबर पर न्यूयॉर्क टाइम्स की प्रतिक्रिया आई है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, न्यूयॉर्क टाइम्स बताया कि आर्टिकल विज्ञापन या पेड न्यूज नहीं बल्कि जमीनी रिपोर्टिंग के आधार पर लिखा गया है। समाचार पत्र ने एक बयान में कहा, दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में सुधार के प्रयासों के बारे में हमारी रिपोर्ट निष्पक्ष और ग्राउंड रिपोर्टिंग पर आधारित है। शिक्षा एक ऐसा मुद्दा है जिसे न्यूयॉर्क टाइम्स ने कई वर्षों से कवर किया है।
समाचार पत्र ने कहा कि, द न्यूयॉर्क टाइम्स में पत्रकारिता हमेशा से स्वतंत्र और राजनीतिक या विज्ञापनदाताओं के प्रभाव से मुक्त है। अन्य न्यूज आउटलेट्स हमारे कवरेज को नियमिति रूप से पुन:प्रकाशित करते हैं। बता दें कि, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट में लिखा, 'न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में पैसे देकर खबर तो छपवा ली, पर झूठ और चोरी की आदत नहीं गई। ये फ़ोटो दिल्ली के सरकारी स्कूल की नहीं बल्कि मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल के बच्चों की है। केजरीवाल और सिसोदिया देश में भी झूठ बेच रहे हैं और विदेश में भी।'
अब न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर बयान जारी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वज ने कहा कि, ये नेता कह रहे हैं कि खलीज टाइम्स में भी वही खबर छपी जो न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी है, लेकिन इनको बिल्कुल अंदाज़ा नहीं है। न्यू यॉर्क टाइम्स में अखबार में रिपोर्टर का नाम लिखा है। खलीज टाइम्स में न्यूयॉर्क टाइम्स की कर्टसी देकर छापा है, दोनों अखबारों में एक ही रिपोर्टर का नाम है।
आप विधायक ने कहा कि, भारत की सबसे अमीर पार्टी भाजपा है, इनके पास इतना पैसा है तो आपने 8 सालों में पेड न्यूज क्यों नहीं छपवा दी?। इन लोगों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को फोन करके कहा कि पैसा लेकर खबर छाप दो। मैं इन्हें चुनौती देता हूं कि आप लोग अपनी पूरी ताकत और पैसा लगाकर कल के न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में आप विश्व गुरु की तस्वीर छपवा दीजिए।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications