मोदी सरकार के चार साल के जश्न में भाजपा की दिल्ली में बिना हेलमेट बाइक रैली

नई दिल्ली। मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर और जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली में बाइक रैली कर रहे हैं। इन रैलियों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता ना तो हेलमेट पहने दिखे और ना ही ट्रैफिक नियमो को लेकर गंभीरता दिखाई। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण दिल्ली में बाइक रैली निकाली जिसमें भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल थे, इस रैली में दो-चार कार्यकर्ताओं पर ही हेलमेट थे। मीडिया के लोगों ने तिवारी से इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हेलमेट रास्ते से ले लेंगे।

चंद लोगों के पास थे हेलमेट

चंद लोगों के पास थे हेलमेट

मनोज तिवारी शुरू से ही हेलमेट लगाए दिखे लेकिन उनके साथ जो कई सौ कार्यकर्ता बाइकों पर सवार थे, उनमें से चंद लोगों ने ही हेल्मेट पहने थे। पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव खुद बिना हेल्मेट पहने ही बाइक पर सवार थे। कई लोग ट्रिपल राइडिंग भी कर रहे थे। राजनीतिक पार्टी का मामला होने के चलते ट्रैफिक पुलिस ने भी इनको जाने दिया। रैली आंबेडकर नगर से छतरपुर, महरौली, बिजवासन, पालम से गुजरी। शनिवार को कनॉट प्लेस में निकाली बाइक रैली में हेलमेट गायब थे।

भाजपा ने बताया जनसंपर्क का सुपर संडे

भाजपा ने बताया जनसंपर्क का सुपर संडे

दिल्ली भाजपा की ओर से कहा गया कि आज जनसंपर्क का सुपर संडे मनाया। मोदी सरकार देश में ऐसी पहली सरकार है जिसने समाज के सम्पन्न वर्ग को उसके राष्ट्रीय दायित्वों का एहसास कराया है और उनका सहयोग लेकर समाज के निम्न वर्ग का जीवन उज्जवला योजना जैसी योजनाओं से उज्जवल किया है।

2019 में हम फिर जीतेंगे: तिवारी

2019 में हम फिर जीतेंगे: तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि अब से पहले कोई भी सरकार अपने पांचवे वर्ष में इतनी संतुष्ट नहीं होती थी जितनी मोदी सरकार है क्योंकि प्रधानमंत्री ने चार वर्ष में देश के कोने-कोने में विकास को पहुंचाया है और इसके बल पर 2019 के चुनाव में हमारी विजय सुनिश्चित है बस हमें निरंतर संपर्क से जनता की छोटी-छोटी अपेक्षाओं को पूरा करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+