Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bharat Parv में कैसे मिलेगी एंट्री, कौन सा है नजदीकी मेट्रो स्टेशन? 41 झांकियों के साथ और भी बहुत कुछ है यहां

Bharat Parv Entry: अगर आपने 26 जनवरी की भव्य परेड और उन मनमोहक झांकियों को देखने का मौका गंवा दिया है, तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले (Red Fort) पर 'भारत पर्व' का शानदार आगाज हो चुका है। यह महोत्सव उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो गणतंत्र दिवस की झांकियों को करीब से निहारना और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहते हैं।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित इस छह दिवसीय राष्ट्रीय उत्सव में न केवल संस्कृति का संगम दिखेगा, बल्कि देशभर के लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस साल यह आयोजन 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर को समर्पित है। यह मेला आपको पूरे भारत की एक झलक एक ही स्थान पर दिखाता है।

Bharat Parv Nearest Metro Station

झांकियों को करीब से देखने का 'बोनस' मौका

गणतंत्र दिवस की परेड में झांकियां कर्तव्य पथ से तेजी से गुजर जाती हैं, लेकिन भारत पर्व में परेड की सभी 41 भव्य झांकियां लाल किले के लॉन में प्रदर्शित की गई हैं। यहां दर्शक रुककर इन कलाकृतियों की बारीकियों को देख सकते हैं। यह उन पर्यटकों और दिल्लीवासियों के लिए सबसे अच्छा अवसर है जो झांकियों की बनावट, राज्यों की संस्कृति और उनके पीछे के संदेश को गहराई से समझना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Bharat Parv: मिस हो गई परेड? गणतंत्र दिवस की झांकियां देखने का एक और मौका है आपके पास, ये रहे डिटेल्स

Bharat Parv मेट्रो से कैसे पहुंचें, सबसे आसान गाइड

भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए मेट्रो ही सबसे सुगम रास्ता है। लाल किले के लिए ये तीन स्टेशन सबसे करीब हैं:

लाल किला मेट्रो स्टेशन (Violet Line): यह स्टेशन वेन्यू के सबसे पास है, यहाँ से पैदल दूरी पर प्रवेश द्वार है।

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन (Yellow Line): यहां उतरकर आप ई-रिक्शा या पैदल लाल किला पहुंच सकते हैं।

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन (Violet Line): यह भी एक सुविधाजनक विकल्प है। यहां से भी भारत पर्व का लोकेशन पैदल या रिक्शा से कवर किया जा सकता है।

Bharat Parv Entry and Ticket: प्रवेश, टिकट और जरूरी नियम

भारत पर्व जो की लाल किले में आयोजित किया गया है उसके एंट्री और टाइमिंग से जुड़े तमाम डिटेल्स यहां दिए गए हैं-

एंट्री फीस: भारत पर्व में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त (Free) है। किसी भी टिकट या ऑनलाइन बुकिंग की आवश्यकता नहीं है।

समय: 26 से 31 जनवरी तक, यह उत्सव 27 जनवरी से दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहेगा।

आईडी प्रूफ: सुरक्षा जांच के लिए अपने साथ आधार कार्ड या कोई भी सरकारी फोटो पहचान पत्र जरूर रखें।

प्रतिबंधित वस्तुएं: सुरक्षा के लिहाज से बड़े बैग, कैमरा ट्राइपॉड, ज्वलनशील पदार्थ या बाहर का खाना ले जाना मना है। केवल मोबाइल फोन और छोटे पर्स की अनुमति दी जा सकती है।

Bharat Parv: सांस्कृतिक रंग और स्वाद का तड़का

लाल किले के ज्ञान पथ पर आपको 60 से अधिक फूड स्टॉल्स मिलेंगे, जहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध हैं। मनोरंजन के लिए देशभर के कलाकारों द्वारा 48 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और सेना के 22 बैंड अपनी देशभक्ति धुनों से जोश भर देंगे। हस्तशिल्प और हथकरघा के शौकीनों के लिए 102 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां से आप सीधे कारीगरों से सामान खरीद सकते हैं।

बच्चों और परिवारों के लिए खास गतिविधियां

भारत पर्व में बच्चों के लिए विशेष एक्टिविटी जोन, नुक्कड़ नाटक और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। यह न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि नई पीढ़ी को भारत की समृद्ध विरासत और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना से रूबरू कराने का एक शैक्षिक मंच भी है।

ये भी पढ़ें: Republic Day: इन राज्यों का टूटा सपना, परेड में इस बार नहीं दिखीं झांकी, देखें सलेक्टेड राज्यों की पूरी लिस्ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+