Bawana Chunav Result 2025: बवाना सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें कौन आगे-कौन पीछे?

Bawana Chunav Result 2025 Who is Winning: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की बवाना सीट पर 5 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। बवाना सीट पर 59.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे इस सीट पर चुनाव और रोचक हो गया है। आज शनिवार,8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से बवाना सीट पर मतगणना हो रही है।

इस सीट पर भाजपा के रविंदर इंद्राज सिंह और आम आदमी पार्टी के जय भगवान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार शुरुआत से ही तीसरे नंबर पर रहे। बता दें कि बवाना दिल्ली की सातवीं और अनुसूचित विधानसभा सीट है। बवाना विधानसभा उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा है।

Bawana Chunav Result 2025

Bawana Chunav Result 2025 LIVE: बवाना विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम आने पर अपडेट किया जाएगा। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल अपडेट जानने के Oneindia Hindi के इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

- बवाना सीट पर 26 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां से भाजपा के रविंद्र इंद्राज सिंह 21237 वोट से जीत गए है। रविंद्र को 90293 वोट मिले है। वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान को 69056 वोट मिले है।

- बवाना सीट पर 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां से भाजपा के रविंद्र इंद्राज सिंह 17294 वोट से आगे चल रहे है। रविंद्र को 47252 वोट मिले है। वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान को 29958 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 13074 वोट मिले है।

- बवाना सीट पर भाजपा के रविंद्र इंद्राज सिंह 12143 वोट से आगे चल रहे है। रविंद्र को 27716 वोट मिले है तो वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान को 15573 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 9223 वोट मिले है।

- बवाना सीट पर भाजपा के रविंद्र इंद्राज सिंह आगे चल रहे है। रविंद्र को 25642 वोट मिले है तो वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान को 10709 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 7472 वोट मिले है।

- बवाना सीट पर भाजपा के रविंद्र इंद्राज सिंह आगे चल रहे है। रविंद्र को 4658 वोट मिले है तो वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान को 1980 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 1435 वोट मिले है।

बवाना में दूसरे नंबर पर रही है भाजपा

बवान सीट पर 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गुगन सिंह ने आम आदमी पार्टी के मनोज को हराया था। इसके बाद से वर्ष 2015 से बवान सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। 2015 में आप के वेद प्रकाश और 2020 में फिर आप के जय भगवान ने जीत दर्ज की। वहीं, दोनों चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर रही।

बवाना विधानसभा चुनाव 2025 उम्‍मीदवार (Delhi Assembly Elections 2025 Bawana Candidate)

बीजेपी से रविंदर इंद्राज सिंह (BJP)
आप से जय भगवान (AAP)
कांग्रेस से सुरेंद्र कुमार (INC)

बवाना विधायकों की सूची (Bawana Result and MLA List)

1993 चंद राम- भाजपा
1998 सुरेंद्र कुमार- कांग्रेस
2003 सुरेंद्र कुमार- कांग्रेस
2008 सुरेंद्र कुमार- कांग्रेस
2013 गुगन सिंह- भाजपा
2015 वेद प्रकाश- आप
2017(उपचुनाव ) राम चंदर- आप
2020 जय भगवान- आप

विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+