Babarpur Chunav Result 2025: AAP के गोपाल राय की बड़ी जीत, लगातार तीसरी बार जीता चुनाव
Babarpur Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सभी 70 सीटों के मतों की गिनती आज 8 फरवरी को हुई। दिल्ली के VIP सीटों में शामिल बाबरपुर से दिल्ली प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को लगभग 19000 वोटों से हरा दिया है।गोपाल राय को लगभग 76 हजार से अधिक वोट मिला है वहीं बीजेपी प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ को लगभग 19000 वोट मिले।
बाबरपुर की इस हॉट सीट पर दिल्ली सरकार में मंत्री और दिल्ली प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। गोपाल राय इस सीट पर लगातार दो बार से विधायक रह चुके हैं और तीसरी चुनाव जीत लिया है। इस बार उन्हें बीजेपी उम्मीदवार अनिल वशिष्ठ और कांग्रेस के मोहम्मद इशराक से टक्कर मिली थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल अपडेट जानने के Oneindia Hindi के इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
बाबरपुर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections, 2025: Babarpur)
बाबरपुर विधानसभा सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा का हिस्सा है।पिछले विधानसभा चुनाव में AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने बीजेपी उम्मीदवार नरेश गौड़ को बड़े वोटों के अंतर से हराया था।इस बार उन्होंने एक बार फिर जीत दर्ज कर ली है। वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) ने AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार (Kuldeep kumar) को बड़े अंतर से हराया।
बाबरपुर सीट उम्मीदवार (Babarpur seat candidate)
1. AAP से गोपाल राय (AAP Gopal Rai)
2. बीजेपी से अनिल वशिष्ठ (BJP Anil vashishth)
3. कांग्रेस से मोहम्मद इशराक(Congress Mohammad Ishraque)
बाबरपुर विधायकों की सूची (Babarpur Result and MLA List)
1993 बीजेपी से नरेश गौड़ (Naresh Gaur BJP)
1998 बीजेपी से नरेश गौड़
2003 कांग्रेस से विनय शर्मा (Vinay Sharma Congress)
2008 बीजेपी से नरेश गौड़
2013 बीजेपी से नरेश गौड़
2015 AAP से गोपाल राय ( Gopal Rai)
2020 AAP से गोपाल राय












Click it and Unblock the Notifications