Fire in Azadpur Mandi: दिल्ली की आजादपुर मंडी में लगी भीषण आग, 10 फायर ब्रिगेड मौके पर
Fire in Azadpur Mandi: दिल्ली की आजादपुर मंडी में भीषण आग लग गई है जिसके बाद से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। जहां आग लगी है वहां टमाटर रखने के लिए बनाया गया शेड है।
आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। शुरुआती सूचना के मुताबिक, आग प्लास्टिक की केरेट में लगी थी। इसके बाद देखत देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है।

किसी तरह के हताहत होने की सूचना नहीं
इस भीषण आग से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। टमाटर के शेड के पीछे फेंके गए कूड़े की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। टमाटर के लिए रखे गए हजारों प्लास्टिक के कैरेट में यह आग लगी है, जिसकी लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी।












Click it and Unblock the Notifications