दिल्‍ली: आतिशी का दावा- ED सीएम केजरीवाल के खिलाफ खबरें प्‍लांट कर रही, जांच एजेंसी बीजेपी का गुंडा बन गई हैं

Arvind Kejriwal news: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए समन के बाद अब आम आदमी पार्टी ने ईडी के बयानों पर सख्‍त आपत्ति जताई है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने ईडी पर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय जांच एजेंसी को सियासी हथियार के रूप में इस्‍तेमाल कर रही है।

atishi

आतिशी ने कहा क्‍या जमाना आ गया! देश की जांच एजेंसियां खबरें प्‍लांट कर रही हैं। ईडी ने मीडिया में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया है। इससे साफ हो गया है कि ईडी और सीबीआई भाजपा के गुंडे बनकर रह गए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा जांच एजेंसियों के पास कोई सबूत नहीं है, इसके बावजूद ईडी केजरीवाल को समन पर समन भेज रही है।

भाजपा और पीएम मोदी को केजरीवाल से डर लग रहा

दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने इसके साथ ही कहा "अरविंद केजरीवाल को समन पर पेश होना है या नहीं, जब मामला खुद ईडी कोर्ट में ले गई है और कोर्ट का फैसला आने से पहले ही उतावली हो जाती है। इसके साथ ही उन्‍होंने सच्‍च्‍चाई तो ये है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आरविंद केजरीवाल को डर लगता है। ये ही वजह है कि वे लोग उनका चुनाव प्रचार रोकना चाहते हैं।"

ये समन भाजपा और केंद्र सरकार की हताशा को दर्शाता है

वहीं आप नेता और विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री ईडी के समन का जवाब दे रहे हैं और जांच एजेंसी ने ही इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्‍होंने कहा सीएम ने कहा था कि वह बजट सत्र समाप्त होने के बाद अदालत के सामने पेश होंगे। ताजा नोटिस लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और केंद्र सरकार की हताशा को दर्शाता है। आप नेता ने कहा आप की कानूनी टीम समन की जांच कर रही है और उचित जवाब जारी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+