आतिशी का बड़ा आरोप- मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी कंपनियों से ED द्वारा वसूला पैसा बीजेपी के पास चंदे के रूप में आया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार और भाजपा पर हमले कर रही है। वहीं गुरुवार को आप नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है।

केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये बताना चाहती हूं कि जो पवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी कंपनियों जो पैसा वसूला है उसमें का सबसे अधिक पैसा चुनावी बॉन्ड के जरिए चंदे के रूप में बीजेपी के पास आया है।"
पीएम मोदी ने कहा था पैसे को बांटने के लिए उन्हें कानून बनाना होगा
आतिशी ने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले कहा था कि ईडी द्वारा आरोपी कंपिनियों से वसूले गए भ्रष्टाचार के पैसे को बांटने के लिए उन्हें कानून बनाना होगा, लेकिन मैं उन्हें बताता चाहती हूं कि मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी कंपनियों से जो पैसा बीजेपी को मिला है, उसे बांटने या जनहित में इस्तेमाल करने के लिए उसे कोई कानून बनाने की जरूरत नहीं है।
41 कंपनियों पर रेड हुई है
आतिशी ने कहा ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में जो पैसा आरोपी कंपनियों से वसूा है उसका सबसे अधिक पैसा भाजपा को मिला है। उन्होंने बताया 41 आरोपी कंपनियां हैं जिन आयकर विभाग सीबीआई और ईडी की रेड हुई है।
आतिशी ने भाजपा से कर दी ये डिमांड
आतिशी ने दावा किया कि ईडी ने जो आरोपी कंपनियों से धनराशि वसूली है उसमें 2,741 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दिया। इसके साथ ही आतिशी ने भाजपा से गुजारिश की कि वो आज ये ऐलान करें कि वे इस 2,741 करोड़ रुपये को प्रचार में खर्च नहीं करेंगे।
हाईकोर्ट ने केजरीवाल की रिहाई के लिए किया इनकार
बता दें 16 मार्च को कथित दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दस दिन की ईडी रिमांड पर भेजा था। वहीं गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली आबकारी शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सीएम केजरीवाल को रिहा करने के लिए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications