'दिल्ली वालों को पानी दिलवाइए, नहीं तो मैं...,' आतिशी ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर गुजारिश के साथ दी चेतावनी
दिल्ली में पानी का संकट लगातार जारी है, जिससे लोगों में काफी परेशानी है। दिल्ली के लोगों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार प्रयास कर रही है। दिल्ली की जल मंत्री लगातार पड़ोसी राज्यों से राजधानी के लिए अतिरिक्त पानी की गुहार लगा रही हैं लेकिन राज्यों का दिल दिल्ली वालों के लिए नहीं पसीज रहा है।
वहीं अब दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली के लिए पानी की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

ये जानकारी दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में दी।आतिशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि दिल्ली के लोगों का कष्ट हर सीमा को पार कर चुका है। इसलिए आपसे विनम्र निवेदन है कि पीएम मोदी दिल्ली के लोगों को पानी दिलवाए।
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा अगर 21 तारीख तक दिल्ली वालों को अपने हक का पानी नहीं मिलता, तो फिर 21 तारीख से मुझे पानी के लिए सत्याग्रह शुरू करना पड़ेगा। आतिशी ने कहा मैं 21 तारीख से अन्नशन पर बैठूंगी जब तक दिल्ली वालों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता।












Click it and Unblock the Notifications