आतिशी ने आप उम्‍मीदवार के लिए शुरू किया डोर टू डोर कैंपेन, बोलीं -दिल्‍ली की जनता जेल का जवाब वोट से देगी

'जेल का जवाब वोट से' अभियान: लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी ने घर-घर अभियान शुरू कर दिया है। "जेल का जवाब वोट से" आप ने ये चुनावी कैम्‍पेन शुरू की है। वहीं गुरुवार को आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी डोर टू डोर कैम्‍पेन शुरू कर दी है।

atishi

आतिशी ने साउथ दिल्‍ली के आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार सहीराम पहलवान के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और आप के लिए वोट मांगा। आतिशी ने गोविंदपुरी एक्सटेंशन इलाके में 'जेल का जवाब वोट से' लिखे पर्चे भी बांटे।
इसके साथ ही लोगों से मिलकर आतिशी ने केजरीवाल सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

आतिशी ने फिर दावा किया कि केजरीवाल को ईडी ने फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया है। इसलिए इस बार दिल्ली की जनता जेल का जवाब वोट से देगी।

वहीं डोर-डोर कैंपेन के दौरान मीडिया से बात करते हुए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केरलवाील ने दिल्‍ली वासियों को बिजली, पानी समेत अन्‍य सुविधाएं दी है, इसलिए दिल्‍ली वाले एक ही शख्‍स को जानते हैं वो शख्‍स अरविंद केजरीवाल हैं। उन्‍होंने कहा अरविंद की गिरफ्तारी से जो गुस्सा है वो वोट के रूप में दिखेगा। इसके साथ ही आतिशी ने दावा किया कि दिल्‍ली की जनता बीजेपी से नाराज है, जिसका खामियाजा भाजपा को इस चुनाव में भुगताना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+