आतिशी बोलीं -अगर यमुना का जलस्तर बढ़ता है तो दिल्ली सरकार उससे निपटने के लिए तैयार है
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में अगले पांच दिनों में तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं दिल्ली सरकार ने तेज बारिश से निपटने के लिए कमर कस ली है।
शुक्रवार को दिल्ली सरकार मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अगर यमुना नदी का जल स्तर बढ़ता और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो दिल्ली सरकार और उससे संबंधित विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आतिशी ने बताया हमने बाढ़ राहत और बाढ़ नियंत्रण के संबंध में दिल्ली सरकार और सभी संबंधित विभागों की तैयारियों का निरीक्षण किया है। उन्होंने वैसे तो हमें उम्मीद है कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं होगी लेकिन अगर यमुना पानी का स्तर बढ़ता है, तो दिल्ली सरकार उससे निपटने के लिए तैयार हैं।
बता दें 28 जून को मॉनसून ने दिल्ली में दस्तक दी और पहले ही दिन हुई रिकार्डतोड़ बारिश ने दिल्ली डूबी-डूबी नजर आईं। दिल्ली के लुटियंस दिल्ली के पॉश इलाके जलमग्न नजर आए। इतना ही नहीं दिल्ली में वीवीआईपी क्षेत्रों में रहने वाले कई मंत्रियों और सांसदों, विधायकों के बंगले पानी में डूबे नजर आए।
कई क्षेत्रों में ऐसा जलभराव हुआ कि लोगों की गाडि़यां पानी में डूबती नजर आई। वहीं दो दिन पहले भी दिल्ली में हुई तेज बारिश में जगह-जगह पर भयंकर जलभराव की समस्या देखने को मिली थी।
हालांकि दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी जलभराव की समस्या सामने आते ही एक्शन मूड में आ गई हैं। उन्होंने कंट्राेल रूम से पूरे दिल्ली का जायजा लेने के साथ-साथ लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था।
अब तक कि आईएमडी ने दिल्ली में लगातार 6 दिनों तक यानी 10 जुलाई तक कभी तेज तो कभी कम बारिश का सिलसिला जारी रहने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में दिल अगर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो उससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है कि हम तैयार हैं।
#WATCH दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, "हमने बाढ़ राहत और बाढ़ नियंत्रण के संबंध में दिल्ली सरकार और सभी संबंधित विभागों की तैयारियों का ध्यान रखा है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं होगी। लेकिन, अगर यमुना पानी का स्तर बढ़ता है, तो दिल्ली सरकार उससे… pic.twitter.com/tl6LRoxc2n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2024












Click it and Unblock the Notifications