आतिशी, केजरीवाल या फिर कोई और...? जानिए अब तक कौन से दिल्ली के CM सबसे ज्यादा पढ़े लिखे
Delhi CM: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद आतिशी मार्लेना सिंह को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया है। विधायक दल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। इसके साथ ही आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। नए सीएम के रूप में आतिशी 21 सितंबर को शपथ लेंगी। वो दिल्ली की 6ठी मुख्यमंत्री होने के साथ राष्ट्रीय राजधानी की तीसरी महिला सीएम और दिल्ली की अब तक की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री भी बन जाएंगी।
आतिशी के अगले सीएम बनने के ऐलान के साथ ही लोगों को उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने की दिलचस्पी भी बढ़ गई है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हुई आतिशी की शिक्षा को दिल्ली के अब तक के मुख्यमंत्रियों की एजुकेशन से कंपेयर भी किया जा रहा है।

हम भी इसी क्रम में आपकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए दिल्ली के अब तक के सभी पांच मुख्यमंत्री के साथ-साथ जल्द ही पदभार ग्रहण करने को तैयार आतिशी मार्लेना सिंह के एजुकेशन की जानकारी ले कर आए हैं। आइए नजर डालते हैं कि अब तक कौन-कौन दिल्ली की गद्दी संभाल चुके हैं और वो कितने पढ़े-लिखे थे...
1. मदन लाल खुराना (मुख्यमंत्री 1993 से 1996 तक): मदन लाल खुराना को प्यार से 'दिल्ली का शेर' कहा जाता था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरी मल कॉलेज (Kirorimal College) से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर (Master's) डिग्री हासिल की। अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 1959 में इलाहाबाद छात्र संघ के महासचिव चुने गए।
2. साहिब सिंह वर्मा (मुख्यमंत्री 1996-1998): साहिब सिंह वर्मा का जन्म 15 मार्च, 1943 को दिल्ली के मुंडका गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री प्राप्त की थी। बताया जाता है कि प्रवेश के समय एक प्रोफेसर ने उन्हें अपने नाम के बाद वर्मा जोड़ने की सलाह दी थी।
3. सुषमा स्वराज (मुख्यमंत्री 12 अक्टूबर, 1998 से 3 दिसंबर, 1998 तक): सुषमा स्वराज ने अंबाला कैंट स्थित सनातन धर्म कॉलेज से संस्कृत और राजनीति विज्ञान में डिग्री प्राप्त की। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी।
4. शीला दीक्षित (मुख्यमंत्री 3 दिसंबर, 1998 से 28 दिसंबर, 2013 तक): शीला दीक्षित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीसस एंड मैरी स्कूल, दिल्ली से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज से कला (Arts) में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
5. अरविंद केजरीवाल (मुख्यमंत्री 28 दिसंबर 2013 से 15 सितंबर 2024 तक): अरविंद केजरीवाल की गिनती देश के सबसे शिक्षित मुख्यमंत्रियों में होती है। हरियाणा के सिवानी जिले में जन्मे केजरीवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिशनरी स्कूलों में पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे अरविंद ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने UPSC की परीक्षा पास कर के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में सहायक आयकर आयुक्त के रूप में काम किया।
6. आतिशी मार्लेना (मुख्यमंत्री 15 सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक): उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा स्प्रिंगडेल्स स्कूल, नई दिल्ली में पूरी की। उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में मास्टर्स किया और फिर चिवनिंग स्कॉलरशिप पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पोस्टग्रेजुएट डिग्री प्राप्त की।












Click it and Unblock the Notifications